लाइव न्यूज़ :

एल्गार परिषद मामले में आरोप 25 अगस्त तक तय नहीं किये जाएंगे: एनआईए ने अदालत से कहा

By भाषा | Updated: August 20, 2021 18:13 IST

Open in App

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को बंबई उच्च न्यायालय से कहा कि एल्गार परिषद-माओवादी संपर्क मामले में आरोपियों के खिलाफ 25 अगस्त तक आरोप तय नहीं किये जाएंगे। मामले में विशेष एनआईए अदालत में 23 अगस्त को आरोप तय किये जाने थे, लेकिन आरोपियों के वकील ने उच्च न्यायालय में कहा है कि उन्हें अभी तक अभियोजन पक्ष से कुछ अहम दस्तावेज नहीं मिले हैं। कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता युग चौधरी ने अदालत से कहा कि उन्हें और अन्य आरोपियों को एनआईए के मसौदा आरोपों की प्रति अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि विशेष अदालत ने अभी तक आरोपियों के कुछ आवेदनों पर विचार नहीं किया है। एनआईए के वकील संदेश पाटिल ने न्यायमूर्ति एस एस शिंदे और न्यायमूर्ति एन जे जामदार की पीठ से कहा कि केंद्रीय एजेंसी बुधवार तक आरोप तय नहीं करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम (विशेष अदालत से) स्थगन का अनुरोध करेंगे। यह अदालत (उच्च न्यायालय) मामले में बुधवार को सुनवाई कर सकती है और तब तक हम आरोप तय नहीं करेंगे। इस बीच हम चौधरी के मुवक्किल को संबंधित दस्तावेज भी मुहैया कराएंगे।’’ एनआईए ने नौ अगस्त को 15 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में मसौदा आरोप दाखिल किये थे। इनमें करीब 20 आरोप भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत दर्ज किये गये हैं। मसौदा आरोप दाखिल किये जाने के बाद अदालत हर बिंदु पर आरोपी का पक्ष सुनती है और आरोप तय करती है जिसके बाद सुनवाई शुरू होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं सदानंद डेट? NIA प्रमुख को भेजा गया वापस, संभाल सकते हैं महाराष्ट्र के DGP का पद

भारतRed Fort Blast: जांच के घेरे में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फंडिंग, ED ने ओखला कार्यालय में की छापेमारी

क्राइम अलर्टDelhi Blast Case: एनआईए ने कश्मीरी व्यक्ति को किया गिरफ्तार, डॉ. उमर के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश रचने का आरोप

भारतDelhi Blast: गृह मंत्रालय ने आतंकवाद विरोधी एजेंसी NIA को सौंपी लाल किले में हुए धमाके की जांच

भारतPahalgam Attack: NIA करेगी पहलगाम आतंकी हमले की जांच, गृह मंत्रालय ने सौंपी जिम्मेदारी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप