लाइव न्यूज़ :

मृत भाई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर नौकरी पाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

By भाषा | Updated: April 4, 2021 16:38 IST

Open in App

जम्मू, चार अप्रैल जम्मू-कश्मीर में तीन दशक पहले अपने मृत भाई के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का कथित तौर पर इस्तेमाल कर नौकरी पाने वाले व्यक्ति के खिलाफ अपराध शाखा ने आरोप पत्र दाखिल किया है। एक आधिकारिक बयान से रविवार को यह जानकारी मिली।

बयान में बताया गया कि जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी नौवीं कक्षा भी पास नहीं है।

अपराध शाखा, जम्मू की ओर से जारी बयान में बताया गया कि शक्ति बंधू उर्फ काकाजी का ताल्लुक मूलत: पुलवामा के अच्चन गांव से है और फिलहाल वह जम्मू के पोनी चाक में रह रहा है। उसके खिलाफ आरोप पत्र यहां पैसेंजर टैक्स की अदालत में न्यायिक निबटारे के लिए दाखिल किया गया है।

बयान में बताया गया कि बंधू के खिलाफ पिछले साल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (आईएमपीए) के क्षेत्रीय केंद्र के संयुक्त निदेशक की ओर से लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया था। आरोप में कहा गया था कि आरोपी ने संस्थान में नौकरी पाने के लिए अपने मृत भाई के शैक्षणिक प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया।

शिकायत में बताया गया कि आरोपी पिछले 30 वर्षों से आईएमपीए में अशोक कुमार के नाम से नौकरी कर रहा है लेकिन वह नौवीं पास भी नही हैं। आरोपी के भाई की मौत 1977 में डूबने की वजह से हो गई थी और वह उस समय दक्षिणी कश्मीर के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए