लाइव न्यूज़ :

CHARDHAM YATRA: बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा की IIM रोहतक ने तैयार की रिपोर्ट, VVIP दर्शन से दूर रहे, ‘एसएमएस’ मौसम अपडेट प्रणाली और पंजीकरण सरल हो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 17, 2024 12:48 IST

CHARDHAM YATRA: आईआईएम रिपोर्ट पर उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निदेशक तथा टीम के साथ चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सुगम सुरक्षित यात्रा की कार्ययोजना तैयार करें।

Open in App
ठळक मुद्देचारों धामों की धारण क्षमता के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए। आर्थिकी को मजबूत करने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखा जाए।‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड’ तथा आधार कार्ड आधारित पंजीकरण पर चर्चा की गई।

CHARDHAM YATRA: उत्तराखंड सरकार भारतीय प्रबंध संस्थान (रोहतक) द्वारा चारधाम यात्रा पर तैयार अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में सुगम और सुरक्षित यात्रा की कार्ययोजना बनाएगी। चारों धामों बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की धारण क्षमता पर आईआईएम की इस रिपोर्ट पर उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उनके निदेशक तथा उनकी टीम के साथ मंगलवार को चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे उसकी (रिपोर्ट की) समीक्षा कर सुगम सुरक्षित यात्रा की कार्ययोजना तैयार करें।

बैठक के दौरान रतूड़ी ने कहा कि कार्ययोजना के लिए चारों धामों की धारण क्षमता के सटीक आकलन का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना में श्रद्धालुओं हेतु चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की पुख्ता व्यवस्था, यात्रा के प्रभावी प्रबंधन एवं निगरानी तथा स्थानीय पारिस्थितिकी को संरक्षित करते हुए आर्थिकी को मजबूत करने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कार्ययोजना में सड़कों की स्थिति में सुधार, यातायात का प्रबंधन,कपाट खुलने के बाद धामों में प्रथम 40 दिनों में भीड़ की समस्या के समाधान, श्रद्धालुओं के फीडबैक की व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था को सरल बनाने के लिए ‘रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड’ तथा आधार कार्ड आधारित पंजीकरण पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही चारधाम यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा के मद्देनजर एक ‘एसएमएस’ मौसम अपडेट प्रणाली लागू करने, यात्रारुट पर पीपीपी मॉडल या सीएसआर के तहत चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, धामों में भीड़ नियंत्रण हेतु जत्थों में दर्शन व्यवस्था को लागू करने और पार्किंग क्षमता की समीक्षा करने पर भी चर्चा की गई।

टॅग्स :Char Dham Yatraपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh DhamiIIMA
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील