लाइव न्यूज़ :

पंजाब: सीएम बनने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, चरणजीत चन्नी का ऐलान- किसानों का पानी-बिजली बिल होगा माफ

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2021 14:02 IST

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेने के कुछ ही देर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने किसानों के बिजली-पानी बिल को माफ करने का ऐलान किया।

Open in App

चंडीगढ़: पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद चरणजीत सिंह ने राज्य के किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। बतौर सीएम चन्नी अपने पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक भी नजर आए और कहा कि कांग्रेस ने एक आम आदमी को मुख्यमंत्री बना दिया।

'किसानों के पानी-बिजली बिल माफ'

चन्नी ने अपने पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों के पानी-बिजली बिल माफ करने का ऐलान किया। चन्नी ने साथ ही केंद्र सरकार से भी नए कृषि कानूनों को वापस लेने की गुजारिश की।

चन्नी ने कहा कि राज्य में बिजली को सस्ता किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा, 'पिछले पांच साल का कोई भी बिजली बिल का बकाया माफ किया जाएगा। जबकि जिन किसानों के बिजली कटे हुए उनका कनेक्शन बहाल किया जाएगा।'  

चन्नी ने किसानों के मुद्दे पर कहा, 'पंजाब सरकार मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। हम केंद्र से अपील करते हैं कि वह तीनों कृषि कानून वापस ले।'

चन्नी ने कहा कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो किसानी खत्म हो जाएगी और पंजाब का हर परिवार प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि वे पंजाब के किसानों को कमजोर नहीं होने देंगे। चन्नी ने कहा कि अगर किसानों पर आंच आई तो वे अपनी गर्दन सामने रख देंगे।

पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में भावुक हुए चन्नी

चन्नी ने कहा, 'मैं आम आदमी हूं। यहां बैठा हूं कि जबकि दूसरी पार्टियां आम आदमी के बारे में बात करती रहती हैं। ये आम आदमी की सरकार है। हमें पंजाब के लिए कई फैसले लेने हैं।'

चन्नी ने भावुक होते हुए कहा, 'मेरे पिता दूसरों के घर पर टेंट लगाने का काम करते थे। एक वक्त मेरे सिर पर छत नहीं थी और आज मुझे पंजाब की सेवा का मौका मिला है।'

चरणजीत सिंह ने साथ ही कहा कि उनकी सरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह के काम को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा, 'अमरिंदर सिंह ने लोगों के लिए कई अच्छे काम किए। हम उनके काम को आगे बढ़ाएंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'पार्टी सुप्रीम है न कि कोई सीएम या कैबिनेट। सरकार पार्टी के विचारों के अनुसार काम करेगी।'

चन्नी ने यह भी कहा कि जल्द ही रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और सभी मुद्दों का समाधान होगा। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की ओर से तय 18 सूत्री कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों का भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले दिनों में सभी मसलों का हल होगा। 

टॅग्स :Charanjit Singh Channiअमरिन्दर सिंहकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए