लाइव न्यूज़ :

चार धाम यात्रा की तैयारी पूरी, तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का होगा थ्री वे वेरिफिकेशन; यात्रियों की कलाई पर बैंड, मोबाइल पर क्यूआर कोड लगेगा

By अनिल शर्मा | Updated: April 14, 2023 15:11 IST

यात्री कलाई बैंड, और भौतिक पंजीकरण की एक प्रति मान्य मानी जाएगी और मोबाइल पर क्यूआर कोड को स्कैन करके एक तीर्थयात्री के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देपर्यटन विभाग ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन का थ्री वे वेरिफिकेशन होगा। चार धाम यात्रा में  केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों की यात्रा शामिल है।

देहरादूनः  उत्तराखंड में आगामी चार धाम यात्रा की तैयारी अपने अंतिम चरण में है, तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन लंबित है। इस बार 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। सत्यापन के लिए यमुनोत्री के लिए बरकोट, गंगोत्री के लिए हिना, केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग और बद्रीनाथ के लिए पांडुकेश्वर में स्कैनर मशीनें लगाई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार चार धाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का थ्री वे वेरिफिकेशन (सत्यापन) होगा।

पर्यटन विभाग ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले यात्रियों के रजिस्ट्रेशन का थ्री वे वेरिफिकेशन होगा। यात्री रिस्टबैंड, भौतिक पंजीकरण की प्रति मान्य होगी और मोबाइल फोन पर उनके क्यूआर कोड को स्कैन करके पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा।  चार धाम यात्रा में  केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री मंदिरों की यात्रा शामिल है। 

यात्री कलाई बैंड, और भौतिक पंजीकरण की एक प्रति मान्य मानी जाएगी और मोबाइल पर क्यूआर कोड को स्कैन करके एक तीर्थयात्री के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने इस साल सुचारू और परेशानी मुक्त चार धाम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा, चार धाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 12 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है और हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं कि सभी को तीर्थ स्थलों की सुगम और परेशानी मुक्त यात्रा मिले।

 गुरुवार को उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने उप-जिला अस्पताल श्रीनगर में स्थापित स्वास्थ्य एटीएम और बेस अस्पताल श्रीकोट का निरीक्षण किया।  अपने निरीक्षण के दौरान, कुमार ने स्वास्थ्य एटीएम के सुचारू संचालन के लिए अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, अधिकारियों से चार धाम तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए इन एटीएम पर एक तकनीकी व्यक्ति को तैनात रखने को कहा।

टॅग्स :Char Dham YatraUttarakhand
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए