लाइव न्यूज़ :

चनपटिया विधानसभा सीटः 25 वर्षों से लहरा रहा है भाजपा का विजय पताका?, जानें 2025 में क्या समीकरण और कौन देगा टक्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: June 11, 2025 05:17 IST

Chanpatia Assembly Seat: 2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार चनपटिया विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्या 2,75, 439 है।

Open in App
ठळक मुद्देChanpatia Assembly Seat: पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.42 लाख (54.2फीसदी) है।Chanpatia Assembly Seat: महिला मतदाताओं की संख्या 1.21 लाख (45.7फीसदी)।Chanpatia Assembly Seat: ट्रांसजेंडर मतदाता 10 (0.004फीसदी) हैं।

Chanpatia Assembly Seat: बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से पश्चिमी चंपारण जिले की चनपटिया विधानसभा सीट का स्थान सातवें पर है। चनपटिया सीट पर 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के दैरान भाजपा के उम्मीदवार उमाकांत सिंह ने 83828 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक रंजन को हराया था, जिनके हिस्से 70359 वोट आए थे। इसबार 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दलों के बीच इसको लेकर मंथन भी चल रहा है। पार्टी कार्यालयों में सुबह से लेकर शाम तक बैठकों का दौर चल रहा है।

लेकिन, इन सब के बीच चनपटिया विधानसभा सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इस सीट पर पिछले 25 वर्षो से बीजेपी का कब्जा है। इस बार चनपटिया विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। चनपटिया विधानसभा सीट पर ब्राह्मण और यादव वोटरों का दबदबा है। मुस्लिम वोटरों की भी अच्छी संख्या हैं।

वहीं, भूमिहार और कोइरी भी निर्णायक भूमिका में हैं। चनपटिया विधानसभा सीट पहले बेतिया लोकसभा का हिस्सा हुआ करता थी, लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिश के बाद सीट में बदलाव हुआ और इसे पश्चिमी चंपारण संसदीय सीट में अंतर्गत शामिल कर लिया गया। साल 1957 से इस सीट पर चुनाव हो रहे हैं।

पहले चुनाव में कांग्रेस की केतकी देवी जीतने में सफल रही थीं। 1962 और 1967 में लगातार दो बार प्रमोद मिश्रा कांग्रेस की टिकट पर यहां से जीते थे। 1990 से पहले तक इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा था, लेकिन बाद में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया यहां से 1980, 1985 और 1995 में जीतने में कामयाब रही।

साल 2000 के विधानसभा चुनाव से भाजपा ने जीत का जो सिलसिला शुरू किया वह अब तक जारी है। भाजपा यहां से लगातार 5 चुनाव जीत चुकी है। 2015 में इस सीट पर भाजपा और जदयू के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राय ने जदयू के एनएन सैनी को महज 464 वोट से हराया था।

वहीं, 2010 में भाजपा के चंद्रमहोन राय ने बीएसपी के एजाज हुसैन को 23 हजार से ज्यादा वोट से हराया था। 2025 में एक बार फिर इस सीट पर रोचक मुकाबला होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 2010 की तुलना में 2015 में वोटिंग 8 प्रतिशत बढ़ा था। पिछले चुनाव में 63.8 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि 2010 में 55.7 फीसदी मतदान हुआ था।

इस सीट पर अनुसूचित जाति मतदाताओं की संख्या लगभग 38,176 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 13.86 फीसदी है। वहीं, अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 1,735 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 0.63 फीसदी है। जबकि मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 59,495 है जो लगभग 21.6 फीसदी है।

इस सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 258,444 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 93.83 फीसदी है। वहीं, शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 17,022 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 6.18 फीसदी है।

2020 विधानसभा चुनाव के अनुसार चनपटिया विधानसभा के कुल मतदाताओं की संख्या 2,75, 439 है। यहां पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.42 लाख (54.2फीसदी) है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1.21 लाख (45.7फीसदी)। वहीं, ट्रांसजेंडर मतदाता 10 (0.004फीसदी) हैं।

टॅग्स :बिहारविधानसभा चुनावBJPकांग्रेसजेडीयूनरेंद्र मोदीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?