लाइव न्यूज़ :

चन्नी ने निर्माण श्रमिकों के लिए दिवाली से पहले 3,100 रुपये की वित्तीय सहायता घोषित की

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:53 IST

Open in App

चंडीगढ़, तीन नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दिवाली से पहले बुधवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 3,100-3,100 रुपये की अंतरिम वित्तीय राहत की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘3,100 रुपये का वित्तीय अनुदान निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए प्रकाश के इस खुशहाल पर्व पर ‘शगुन’ है।’’

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस फैसले का लक्ष्य कोविड-19 महामारी के चलते आजीविका चले जाने से इन श्रमिकों के सामने आ रही कठिनाइयों को कम करना है।

बयान के अनुसार, यह राशि सीधे भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

उसके मुताबिक, बोर्ड में फिलहाल करीब 3.17 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और हर श्रमिक को 3,100 रुपये देने पर करीब 90-100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

इस साल के प्रारंभ में पंजाब में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को वित्तीय राहत की एक अन्य किश्त दी गयी थी।

चन्नी ने सभी सरपंचों एवं पार्षदों से निर्माण श्रमिकों को पंजीकृत कराने को कहा है।

बोर्ड के अध्यक्ष चन्नी ने कहा कि उनकी सरकार समाज के उन तबकों की मदद करने के लिए कटिबद्ध है जिनके पास अपनी मदद के लिए साधन नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए