लाइव न्यूज़ :

यूपी में प्रभारी बदला, जल्दी ही संगठन में होगा फेरबदल, यूपी से जुड़ी रहेंगी प्रियंका गांधी, उनके लिए बनेगा नया पद

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 24, 2023 18:19 IST

प्रियंका गांधी के साथ काम करने वाले सह प्रभारी और सचिवों को पार्टी मुख्यालय से बाहर कर उन्हे जिलों में संगठन को खड़ा करने की ज़िम्मेदारी दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाकर शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी संगठन को राज्य में मजबूत बनाने को लेकर अपनी मंशा जताईजल्दी ही संगठन में फेरबदल किया जाएगा, जिसके चलते महासचिव के बाद सचिवों की भी नई टीम बनाई जाएगीप्रियंका गांधी के लिए यूपी में नया पद भी बनाया जाएगा, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि उन्होने यूपी से नाता नहीं तोड़ा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अविनाश पांडे को यूपी कांग्रेस का प्रभारी बनाकर शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी संगठन को राज्य में मजबूत बनाने को लेकर अपनी मंशा जता दी है। जल्दी ही संगठन में फेरबदल किया जाएगा, जिसके चलते महासचिव के बाद सचिवों की भी नई टीम बनाई जाएगी। पुराने कांग्रेसियों फिर से अहम पदों पर तैनात किया जाएगा।

प्रियंका गांधी के साथ काम करने वाले सह प्रभारी और सचिवों को पार्टी मुख्यालय से बाहर कर उन्हे जिलों में संगठन को खड़ा करने की ज़िम्मेदारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी के लिए यूपी में नया पद भी बनाया जाएगा, ताकि यह संदेश दिया जा सके कि उन्होने यूपी से नाता नहीं तोड़ा है, बल्कि सूबे में कांग्रेस को बड़ी राजनीतिक ताकत बनाने लिए संगठन में फेरबदल किया गया है।  

पुराने कांग्रेसियों के चेहरों में आई खुशी

कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत के अनुसार, यूपी में लंबे समय से ब्राह्मण चेहरे को बड़ी जिम्मेदारी देने की बात चल रही थी, लेकिन प्रमोद तिवारी से लेकर तमाम सवर्ण नेता इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे, जिसके चलते बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से कांग्रेस में आए तमाम नेताओं को संगठन का विस्तार करने की ज़िम्मेदारी दी गई, लेकिन ब्रजलाल खाबरी, नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नकुल दुबे तथा टीम प्रियंका के संजीव सिंह सहित तमाम नेता संगठन को मजबूत करने में असफल साबित हुई, बल्कि इनके तमाम फैसलों के कांग्रेस से जुड़े तमाम पुराने नेताओं पार्टी के मुख्यालय से बाहर हो गए। 

अब अविनाश पांडे के यूपी प्रभारी बनाए जाने से फिर पुराने कांग्रेसियों से सक्रिय होने की उम्मीद बनी है। इसकी कई वजह बताई जा रही है, पहली वजह तो यह है कि अविनाश पांडे को राहुल गांधी के कैंप का बताया जा रहा है। वह इसके पहले मधुसूदन मिस्त्री के यूपी प्रभारी रहते हुए यहां सह प्रभारी थे। कांग्रेस के मूल कैडर से जुड़े होने के नाते पार्टी के पुराने नेता, जिन्हें तकरीबन पांच साल से हाशिये पर रखा गया था, वे इस तैनाती को बेहद खुश हैं।

इन लोगों का कहना है कि बीते पांच साल में पार्टी में सबल हुई एक खास लॉबी का वर्चस्व अब खत्म होगा और उन्हे फिर से काम करने का मौका मिलेगा. दूसरा अब गठबंधन को लेकर होने वाली बातचीत में भी अखिलेश यादव भी असहज नहीं होंगे। चूंकि अविनाश पांडे पहले भी यूपी में काम कर चुके हैं।

लिहाजा वह यहां के पुराने नेताओं और यूपी की राजनीति से वाकिफ हैं, इसलिए अखिलेश यादव भी उनसे बात करने में सहज होंगे और प्रमोद कृष्णम सरीखे नेताओं की विवादित बयानबाजी पर अंकुश लगेगा। इसके अलावा पार्टी संगठन में पुराने नेताओं को संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की ज़िम्मेदारी दी जाएगी, जैसे की कर्नाटक और तेलंगाना में किया गया है। 

कौन हैं अविनाश पांडे ?

अविनाश मूल रूप से महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं। वह पेशे से एक वकील हैं। छात्र जीवन से ही उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हुई थी। स्टूडेंट विंग एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस में अविनाश पांडे कई पदों पर रहे। उनकी मेहनत और लगन ने ही उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वह मौजूदा समय में कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हैं। जब मनिंदर सिंह बिट्टा को युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, तब उन्होंने अविनाश को यूथ कांग्रेस का महासचिव बनाया था।

वर्ष 2008 में उन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर कांग्रेस ने उतारा था, लेकिन वह उद्योगपति राहुल बजाज से वह एक वोट से हार गए थे। साल 2010 में जब उन्हें दोबारा राज्यसभा का टिकट मिला था, तब वह निर्विरोध जीते थे. साल 2022 में उन्हें झारखंड कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। उन्हें बतौर एआईसीसी महासचिव नियुक्त किया गया।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह