चंद्रयान-2: ISRO चीफ के सिवन ने बताया, लैंडर विक्रम के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला

By भाषा | Published: September 8, 2019 02:57 PM2019-09-08T14:57:05+5:302019-09-08T14:57:30+5:30

गौरलतब है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था।

Chandrayaan Lander Found On Moon, Trying To Establish Contact ISRO Chief K Sivan | चंद्रयान-2: ISRO चीफ के सिवन ने बताया, लैंडर विक्रम के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला

‘हार्ड लैंडिंग’ की वजह से उसे नुकसान पहुंचने के सवाल पर इसरो चीफ के सिवन ने कहा, ‘‘ हमें इस बारे में अभी कुछ नहीं पता।’’

Highlightsइसरो के अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है। इसरो ने बताया, ‘विक्रम’ मॉड्यूल से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख के. सिवन ने रविवार को कहा कि चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है।

सिवन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ जी हां, हमें लैंडर ‘विक्रम’ के चंद्रमा की सतह पर होने का पता चला है। ’’

‘हार्ड लैंडिंग’ की वजह से उसे नुकसान पहुंचने के सवाल पर सिवन ने कहा, ‘‘ हमें इस बारे में अभी कुछ नहीं पता।’’

उन्होंने कहा कि ‘विक्रम’ मॉड्यूल से संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी हैं।

गौरलतब है कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का अभियान शनिवार को अपनी तय योजना के मुताबिक पूरा नहीं हो पाया था।

लैंडर को शुक्रवार देर रात लगभग एक बजकर 38 मिनट पर चांद की सतह पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन चांद पर नीचे की तरफ आते समय 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर जमीनी स्टेशन से इसका संपर्क टूट गया।

इसरो के अधिकारियों के मुताबिक चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पूरी तरह सुरक्षित और सही है। 

Web Title: Chandrayaan Lander Found On Moon, Trying To Establish Contact ISRO Chief K Sivan

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे