लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan 3 Landing: चंद्रयान-3 से सफल लैंडिंग से देश में जश्न का माहौल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई; जानें क्या कहा?

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2023 20:41 IST

इसरो ने मंगलवार को कहा कि चंद्रयान-3 चंद्रमा मिशन तय समय पर था और सिस्टम की नियमित जांच की जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिणी ध्रुव क्षेत्र के करीब पहुंचने वाला पहला देश बनकर भारत ने इतिहास रचासीएम योगी ने दी बधाई भारत चंद्रमा पर लैंडिंग हासिल करने में संयुक्त राज्य अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के साथ शामिल हो गया।

Chandrayaan 3 Landing:भारत के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है और 23 अगस्त, 2023 की तारीख स्वर्णिम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है क्योंकि आज इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग करा दी है।

इस मौके पर इसरो के वैज्ञानिकों को और देशवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बधाई दी है। आज शाम लगभग छह बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सफलता से लैंड हुआ जिसके बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है। 

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए जनता को बधाई दी।

एक्स पर यूपी सीएम ने ट्वीट करते हुआ लिखा, "यह सफलता समूची पृथ्वी, संपूर्ण मानवता और 'नए आत्मनिर्भर भारत' की सामर्थ्य को समर्पित है। जय हिंद..."

गौरतलब है कि चंद्रयान से सफलतापूर्वक लैंड होने के बाद भारतीय अतरिंक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने इसकी पुष्टि की है। अस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैज्ञानिकों के सामर्थ्य पर खुशी जताते हुए इसे भारत के लिए ऐतिहासिक और समृद्ध कदम बताया।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जश्न का माहौल 

इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद जम्मू में सीआरपीएफ जवानों ने जश्न मनाया और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।

इसी तरह देश के कौने-कौने से जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। बच्चे-बूढ़े और जवान सभी इस मौके पर भारतीय होने पर गर्व कर रहे हैं।

इस बीच, इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि हमारे पास बहुत नरम लैंडिंग थी क्योंकि हम टचडाउन के वेग सहित अधिकांश नाममात्र स्थितियों को प्राप्त करने में सक्षम थे। इससे ​​हमें बहुत विश्वास है कि यान का स्वास्थ्य बहुत अच्छा होगा।

वहीं, चंद्रयान -3 के सफल होने पर सोमनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात की है। दरअसल, ब्रिक्स सम्मेलन के लिए इस समय पीएम मोदी अफ्रीका में मौजूद हैं। ऐसे में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देश को बधाई दी। 

टॅग्स :चंद्रयान-3योगी आदित्यनाथइसरोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील