लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-3: 'चांद मुबारक', सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दी देश और इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 24, 2023 10:01 IST

समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो और देश को शुभकामना देते हुए कहा कि चांद मुबारक! अभी और भी आगे जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने चंद्रयान-3 की सफलता पर इसरो और देश को दिया शुभकामना संदेशअखिलेश यादव ने ट्ववीट करके लिखा, "चांद मुबारक! अभी और भी आगे जाना है"सपा प्रमुख ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर सपा के पोस्टर लहराने पर भी किया ट्वीट

लखनऊ:चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग से पूरे देश में खुशी और उल्लास का माहौल है। इसरो वैज्ञानिकों की इस महान उपलब्धि पर न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के तमाम बड़े नेता लगातार बधाई और शुभकामना संदेश दे रहे हैं।

इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी देश को शुभकामनाएं देते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर, "चांद मुबारक! अभी और भी आगे जाना है।"

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने ट्विटर पर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर सपा के पोस्टर के साथ पर्वतारोही अभिनीत मौर्य की फोटो साझा करते हुए लिखा, "ऊँचाई पर पहुँचकर भी बराबरी का समाजवादी संदेश देनेवाले… यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतेह करनेवाले पर्वतारोही साहसी अभिनीत मौर्य को बधाई व शुभकामनाएँ!!!"

इसरो के भारतीय वैज्ञानिकों के सराहनीय प्रयास के चंद्रयान-3 ने न केवल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्व लैंडिंग की बल्कि ऐसा करने वाला भारत विश्व का पहला देश बना है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के इतिहास में 23 अगस्त 2023 की तारीख एक महत्वपूर्ण पन्ने के तौर पर दर्ज हो गई है। अमेरिका, रूस, तीन और ब्रिटेन के साथ भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया है।

चंद्रयान-3 के चंद्र मॉड्यूल विक्रम की चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने अभियान की सफलता के बारे में देश को जानकारी दी। उन्होंने ऐलान किया कि भारत अब चांद पर पहुंच गया है।

इस असाधारण क्षण के साक्षी बनते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से इस ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी बने और देश के साथ इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने इसे एक नए भारत की सुबह के रूप में घोषित किया।

टॅग्स :चंद्रयान-3अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीइसरो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील