लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-2: भारत अंतरिक्ष  इतिहास में कल लिखेगा नया अध्याय, ISRO प्रमुख ने कहा- सब कुछ हो रहा योजना के मुताबिक 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 6, 2019 15:20 IST

Chandrayaan-2: 'विक्रम' की सफल 'सॉफ्ट लैंडिंग' भारत को रूस, अमेरिका और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगी।

Open in App
ठळक मुद्दे चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अघ्यक्ष के. सिवन का कहना है कि सब कुछ योजना के मुताबिक हो रहा है। 

भारत कल एक नया इतिहास रचने जा रहा है, जिसका देश से लेकर पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। दरअसल, चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने जा रहा है। इधर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अघ्यक्ष के. सिवन का कहना है कि सब कुछ योजना के मुताबिक हो रहा है। 

खबरों के अनुसार, सिवन ने कहा है कि हम  का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ योजना के मुताबिक हो रहा है। वहीं, मिशन से जुड़े इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि निश्चित रूप से पूरी (चंद्रयान -2) टीम के मन में बहुत चिंता है क्योंकि यह एक बहुत ही जटिल ऑपरेशन है और हम इसे पहली बार कर रहे हैं। 

अधिकारी ने कहा कि सेंसर, कंप्यूटर, कमांड सिस्टम को पूरी तरह से काम करना है, हम इस अर्थ में आश्वस्त हैं कि हमने जमीन पर बड़ी संख्या में सिमुलेशन किया हैं, ये हमें आत्मविश्वास दिलाता है कि यह ठीक होगा। इसरो ने कहा है कि 'चंद्रयान-2' अपने लैंडर को 70 डिग्री दक्षिणी अक्षांश में दो गड्ढों- 'मैंजिनस सी' और 'सिंपेलियस एन' के बीच ऊंचे मैदानी इलाके में उतारने का प्रयास करेगा। 

'विक्रम' की सफल 'सॉफ्ट लैंडिंग' भारत को रूस, अमेरिका और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगी। इसके साथ ही भारत अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय लिखते हुए चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में पहुंचने वाला विश्व का प्रथम देश बन जाएगा। लैंडर शनिवार रात एक से दो बजे के बीच चांद पर उतरने के लिए नीचे की ओर चलना शुरू करेगा और रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच यह पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा। (समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं