लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-2: ISRO के नाम नई उपलब्धि, मात्र 35 घंटे में खोजा 'विक्रम', यूरोपियन स्पेस एजेंसी को लगे थे 12 साल

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 10, 2019 16:50 IST

Chandrayaan-2: बीगल-2 यान को मंगल पर 2 जून 2003 को भेजा गया था और उसे 19 दिसंबर 2003 को मंगल ग्रह की सतह पर लैंड करना था, लेकिन उससे पहले ही यान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद उसका 12 साल बाद पता चला था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 'चंद्रयान-2' (Chandrayaan-2) के लैंडर 'विक्रम' को चांद की सतह पर साबुत अवस्था में पाया है और यह सिर्फ उसने संपर्क टूटने के 35 घंटे के बाद कामयाबी हासिल की। देश-विदेश से इसरो को जमकर तारीफ मिली है, यह इसलिए भी हुआ है क्योंकि इसरो ने अपने पहले ही प्रयास में करीब 95 फीसदी मिशन सफल कर लिया। 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 'चंद्रयान-2' (Chandrayaan-2) के लैंडर 'विक्रम' को चांद की सतह पर साबुत अवस्था में पाया है और यह सिर्फ उसने संपर्क टूटने के 35 घंटे के बाद कामयाबी हासिल की। अब वह उससे संपर्क साधने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। इस बीच देश-विदेश से इसरो को जमकर तारीफ मिली है, यह इसलिए भी हुआ है क्योंकि इसरो ने अपने पहले ही प्रयास में करीब 95 फीसदी मिशन सफल कर लिया। 

बताते चलें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इसरो के मिशन Chandrayaan-2 के लैंडर 'विक्रम' से संपर्क टूटा। इससे पहले यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) का एक बीगल-2 नाम का यान मंगल ग्रह पर भेजा गया था, जिससे संपर्क टूट गया था और वैज्ञानिकों ने उसके बाद लगातार यान से संपर्क साधने की कोशिश की थी, लेकिन उसे सफलता हाथ नहीं लगी थी। 

बीगल-2 यान को मंगल पर 2 जून 2003 को भेजा गया था और उसे 19 दिसंबर 2003 को मंगल ग्रह की सतह पर लैंड करना था, लेकिन उससे पहले ही यान से संपर्क टूट गया था। इसके बाद उसका 12 साल बाद उस समय पता चला कि जब अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (नासा) का यान मार्स रिकॉन्सेंस ऑर्बिटर मंगल की कक्षा में चक्कर लगा रहा था। इस दौरान उसने 16 जनवरी 2015 को बीगल-2 की तस्वीरों को क्लिक कर लिया था। तस्वीरों का विश्लेषण करने के दौरान पता चला था कि बीगल-2 लैंडिग के स्थान से करीब पांच किलोमीटर दूर पड़ा था। 

आपको बता दें कि इसरो ने अपने लैंडर विक्रम के बारे में कहा है कि वह हार्ड लैंडिंग की वजह से यह झुक गया है और उससे पुन: संपर्क स्थापित करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। 'विक्रम' का शनिवार को 'सॉफ्ट लैंडिंग' के प्रयास के अंतिम क्षणों में उस समय इसरो के नियंत्रण कक्ष से संपर्क टूट गया था जब यह चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। लैंडर के भीतर 'प्रज्ञान' नाम का रोवर भी है। 

मिशन से जुड़े इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि लैंडर के फिर सक्रिय होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन कुछ सीमाएं हैं। उन्होंने भूस्थिर कक्षा में संपर्क से बाहर हुए एक अंतरिक्ष यान से फिर संपर्क बहाल कर लेने के इसरो के अनुभव को याद करते हुए कहा कि ‘विक्रम’ के मामले में स्थिति भिन्न है। वह पहले ही चंद्रमा की सतह पर पड़ा है और उसकी दिशा फिर से नहीं बदली जा सकती। 

बता दें 'चंद्रयान-2' मिशन पर 978 करोड़ रुपये की लागत आई है। भारत अब तक का ऐसा एकमात्र देश है जिसने चांद के अनदेखे दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर पहुंचने का प्रयास किया है। मिशन के 'सॉफ्ट लैंडिंग' चरण में यदि सफलता मिलती तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाता।

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?