लाइव न्यूज़ :

भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर ने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश को बताया बीजेपी का एजेंट

By भाषा | Updated: April 4, 2019 23:47 IST

भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कुछ दिन पहले जयपुर में एक जनसभा में बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें ‘‘भाजपा का एजेंट’’ करार दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती की पार्टी बसपा ने भाजपा को टक्कर देने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है।मायावती ने भीम सेना प्रमुख चंद्रशेखर पर आरोप लगाया था कि वह दलित मतों को बांटने की भाजपा की साजिश के तहत वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।

भीम सेना के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव पर भाजपा का ‘‘एजेंट’’ होने का बुधवार को आरोप लगाया और कहा कि यदि उनकी उम्मीदवारी से दलित आंदोलन को नुकसान पहुंचता है तो वह वाराणसी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

आजाद ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कुछ दिन पहले जयपुर में एक जनसभा में बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें ‘‘भाजपा का एजेंट’’ करार दिया था और आरोप लगाया था कि वह दलित मतों को बांटने की भाजपा की साजिश के तहत वाराणसी से चुनाव लड़ रहे हैं।

मायावती की पार्टी बसपा ने भाजपा को टक्कर देने के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है। भीम सेना के प्रमुख ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव ने दलितों पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों को पदोन्नति दी। उनके पिता संसद में कहते हैं कि वह चाहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। मैं नहीं, वे भाजपा के एजेंट हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सवाल उठाया, इसलिए वे मुझे एजेंट कह रहे हैं। हां, मैं बी आर आम्बेडकर का एजेंट हूं... यदि मेरे अपने लोग मेरे रास्ते में नहीं होते, तो मैंने आपको (अखिलेश) दिखा दिया होता कि यदि हम आपको वोट देकर सत्ता में ला सकते हैं तो हम आपको सत्ता से बाहर भी कर सकते हैं।’

 चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया कि मायावती को उनके महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ‘‘गुमराह’’ कर रहे हैं। मिश्रा बसपा का ब्राह्मण चेहरा माने जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी उम्मीदवारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी भी तरह ‘‘मजबूत’’ होते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। वाराणसी मोदी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है। भाषा सिम्मी नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :भीम आर्मीचंद्रशेखर आजादअखिलेश यादवमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए