लाइव न्यूज़ :

'बाबरी मस्जिद विध्वंस में शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता शामिल नहीं था', संजय राउत के बयान पर भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने किया पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2023 08:54 IST

भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को जब छह दिसंबर 1992 को बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने ढहाया था, उस समय उस जगह के पास शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।

Open in App
ठळक मुद्देपाटिल ने कहा कि अयोध्या में कारसेवकों की सुविधा के लिए मुझे बजरंग दल ने तीन-चार महीने के लिए वहां रखा था।इसमें भाग लेने वाले लोग या तो बजरंग दल, विहिप (विश्व हिंदू परिषद) या दुर्गा वाहिनी से थे, आरएसएस की ताकत पीछे थी।संजय राउत ने कहा था कि बाबरी आंदोलन में हिस्सा लिया था और उसमें वे आरोपी हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को दावा किया कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद को जब छह दिसंबर 1992 को बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने ढहाया था, उस समय उस जगह के पास शिवसेना का एक भी कार्यकर्ता मौजूद नहीं था।

पाटिल ने एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा, ‘‘अयोध्या में कारसेवकों की सुविधा के लिए मुझे बजरंग दल ने तीन-चार महीने के लिए वहां रखा था। इसमें भाग लेने वाले लोग या तो बजरंग दल, विहिप (विश्व हिंदू परिषद) या दुर्गा वाहिनी से थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आरएसएस की ताकत हमारे पीछे थी लेकिन उसने खुलकर हिस्सा नहीं लिया। उसने अपने काम को समान विचारधारा वाले संगठनों में वितरित किया था।’’

पाटिल ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत बाबरी मस्जिद विध्वंस के बारे में बात करते रहते हैं, लेकिन उनके मन में सवाल पैदा होता है कि क्या वह उस समय अयोध्या में थे भी। 

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे के दौरान राज्यसभा सांसद व उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा था कि मैं आंदोलन में भाग लिया था और उस लड़ाई में आरोपी हूं। लेकिन ये भाजपा हमारे साथ तो नहीं आई थी जब बाबरी का मुद्दा हुआ था। तब वे भाग गए थे और अब गद्दारों की उंगली पकड़कर जा रहे हैं।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :Chandrakant PatilSanjay Raut
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

भारतअजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री पदः सुनेत्रा पवार के शपथ लेने के पीछे का ‘सूत्रधार’ भाजपा नेतृत्व?, ‘सामना’ में प्रकाशित संपादकीय में बड़ा आरोप, सुनील तटकरे-प्रफुल्ल पटेल विलय नहीं चाहते?

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतअजित पवार के बाद कौन?, अगर किसी ने भी यह मुद्दा उठाया है, तो उसमें जरा भी इंसानियत नहीं है, चाहे मंत्री हों या विधायक?, संजय राउत ने पूछे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर