लाइव न्यूज़ :

चांदनी चौक सीट रिजल्ट: अलका लाम्बा को बड़ा झटका, अब-तक सिर्फ 157 वोट, AAP के प्रहलाद साहनी को 6043 वोट

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 10:30 IST

chandni chowk Constituency Assembly (vidhan Sabha) Result 2020: नतीजों से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी।दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से चांदनी चौक विधानसभा सीट के नतीजे पर सबकी नजर है। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा को बड़ा झटका मिला है। चुनाव आयोग के 10 बजकर 20 मिनट तक के आकड़ों में अलका लाम्बा को सिर्फ 157 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी  6 हजार 43 वीटों से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता को महज 67 वोट मिल हैं। 

चांदनी चौक सीट पर मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक इसलिए भी है, क्योंकि आप छोड़कर कांग्रेस में जाने वाली अलका लाम्बा का मुकाबला इस सीट से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके आप प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी के साथ है। चुनाव के पहले प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस छोड़कर आप ज्वाइन किया था। सुमन कुमार गुप्ता भी दिल्ली के दमदार नेता माने जाते हैं। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अलका लांबाचांदनी चोकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतविधानसभा चुनाव 2025ः हर महीने ₹2500?, महिला मतदाताओं को लुभाने की कोशिश, राजद के बाद कांग्रेस, 8800023525 पर करें मिस्ड कॉल

भारतबिहार विधानसभा चुनाव 2025ः "महिला की बात कांग्रेस के साथ", 20-31 अप्रैल तक चलेगा अभियान, घोषणा नहीं न्याय पत्र तैयार

भारतसिर्फ जादुई चिराग न बनें सौगातें 

भारतDelhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony 2025: सीएम पद की शपथ लेने से पहले रेखा गुप्ता का वीडियो वायरल, कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"