लाइव न्यूज़ :

Chandigarh MC Poll Results 2021: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल, नेतृत्व की चिंता बढ़ाई, आलोचक मुखर

By शीलेष शर्मा | Updated: December 27, 2021 18:37 IST

Chandigarh MC Poll Results 2021: कांग्रेस के हाथ बस चार सीटें आई थीं। परंपरागत रूप से, हर पांच साल में होने वाले नगरपालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के आ जाने से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय बन गया।

Open in App
ठळक मुद्दे नवजोत सिद्धू से पार्टी के खराब प्रदर्शन पर रिपोर्ट मांगी है।आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीत कर जो शुरुआत की है उससे कांग्रेस सदमे में है। 12 किसान संगठन अगर आप के साथ हाथ मिला लेते हैं तब कांग्रेस हाशिये पर आ जायेगी।

Chandigarh MC Poll Results 2021: चंडीगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों ने कांग्रेस नेतृत्व को चिंता में डाल दिया है। यह परिणाम उस समय आया हैं, जब राहुल गांधी पंजाब चुनावों के लिए अपना प्रचार अभियान 3 जनवरी को मोंगा से शुरू करने जा रहे हैं।

पार्टी सूत्र बताते हैं कि पार्टी आलाकमान ने राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू से पार्टी के खराब प्रदर्शन पर रिपोर्ट मांगी है। कांग्रेस को अब डर सताने लगा है कि जिस पंजाब में पार्टी सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी थी उसे ज़ोर का झटका लग सकता है। 

पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता मान रहे हैं कि नवजोत सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का फ़ैसला गलत था। दरअसल सिद्धू और मुख्यमंत्री चन्नी के बीच मतभेद भी पार्टी के खराब प्रदर्शन का बड़ा कारण बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीत कर जो शुरुआत की है उससे कांग्रेस सदमे में है।

पार्टी को आशंका है कि 12 किसान संगठन अगर आप के साथ हाथ मिला लेते हैं तब कांग्रेस हाशिये पर आ जायेगी। चुनाव परिणामों में भाजपा के दूसरे स्थान पर आना भी चौकाने वाली है क्योंकि पंजाब चुनावों में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंद्र सिंह के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतर रही है।

भाजपा का हालांकि पंजाब में कोई बड़ा वजूद नहीं रहा है लेकिन चंडीगढ़ के चुनावी नतीजों ने नये समीकरणों के संकेत देकर कांग्रेस के हौसले को कमजोर कर दिया है ,नतीजा मनीष तिवारी सहित अनेक पार्टी नेता अब पंजाब को लेकर आक्रामक हो गये है। 

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में सोमवार को वोटों की गिनती जारी रहने के बीच आम आदमी पार्टी (आप) 35 में से 14 वार्डों में जीत हासिस की है। पिछले नगर निगम सदन में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा इस बार 12 वार्डों में जीत हासिल कर दूसरे नंबर पर रही जबकि कांग्रेस के हिस्से आठ सीटें और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के हिस्से एक सीट आई है। चंडीगढ़ के मौजूदा महापौर एवं भाजपा प्रत्याशी रविकांत शर्मा को आप के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह के हाथों हार मिली है। शर्मा वार्ड संख्या 17 पर 828 मतों के अंतर से सिंह से हार गए।

टॅग्स :कांग्रेसचंडीगढ़Aam Aadmi Partyनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh ChanniNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए