लाइव न्यूज़ :

पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल को झटका, राज कुमार वेरका, मोहाली के मेयर अमरजीत एस सिद्धू और बीबी मोहिंदर कौर बीजेपी में, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 4, 2022 16:28 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को चंडीगढ़ दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के साथ देखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को बल मिल रहा था।भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है।मोहाली से तीन बार विधायक रहे बलबीर सिद्धू पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे।

चंडीगढ़ः पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका, गुरप्रीत एस कांगड़, बलबीर सिद्धू, केवल एस ढिल्लों, सुंदर शाम अरोड़ा, कमलजीत एस ढिल्लों और शिअद नेता बीबी मोहिंदर कौर जोश और सरूप चंद सिंगला, मोहाली के मेयर अमरजीत एस सिद्धू भाजपा में शामिल हुए।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शनिवार को चंडीगढ़ दौरे से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को भाजपा नेता सुनील जाखड़ के साथ देखा गया, जिससे उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों को बल मिल रहा था।

वीडियो को भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह खुद भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज कुमार वेरका, बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा और गुरप्रीत सिंह कांगड़ शामिल हैं।

मोहाली से तीन बार विधायक रहे बलबीर सिद्धू पिछली कांग्रेस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे, जबकि रामपुरा फूल से तीन बार विधायक रहे गुरप्रीत कांगड़ राजस्व मंत्री थे। वेरका, माझा क्षेत्र के प्रमुख दलित नेता हैं और तीन बार विधायक भी रहे हैं। वह पिछली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री थे।

होशियारपुर के पूर्व विधायक सुंदर शाम अरोड़ा पिछली कांग्रेस सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री थे। ये सभी चारों नेता 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में हार गए थे। सूत्रों ने कहा कि बरनाला से कांग्रेस के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों के भी भाजपा में शामिल हो गए। अकाली दल के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला भी भाजपा में शामिल हो गए। 

टॅग्स :पंजाबBJPअमित शाहकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?