लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ः सात जिला उपायुक्त सहित 16 आईएएस और हरियाणा सिविल सेवा के 28 अधिकारी बदले, यहां देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2023 21:57 IST

प्रियंका सोनी को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध, और चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग के विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतबादला किये गए अधिकारियों में सात जिला उपायुक्त भी शामिल हैं।आईएएस अधिकारी मनोज कुमार (2012 बैच) को यमुनानगर का उपायुक्त बनाया गया है।उपायुक्त रहे राहुल हुड्डा को इसी पद पर रेवाड़ी स्थानांतरित किया गया है।

चंडीगढ़ः हरियाणा सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 और हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 28 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, तबादला किये गए अधिकारियों में सात जिला उपायुक्त भी शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक, आईएएस अधिकारी प्रियंका सोनी का तबादला कर उनकी जगह आईएएस अधिकारी सुशील श्रवण को पंचकूला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। श्रवण, पंचकूला स्थित माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक की भी भूमिका निभाएंगे। प्रियंका सोनी को निदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं शोध, और चिकित्सा शिक्षा एवं शोध विभाग के विशेष सचिव का प्रभार दिया गया है।

आईएएस अधिकारी मनोज कुमार (2012 बैच) को यमुनानगर का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि अबतक जिले के उपायुक्त रहे राहुल हुड्डा को इसी पद पर रेवाड़ी स्थानांतरित किया गया है। आदेश के मुताबिक, मनदीप कौर अब चरखी दादरी जिले की उपायुक्त होंगी जबकि 2014 आईएएस बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार को सोनीपत का उपायुक्त बनाया गया है। मोहम्मद इमरान रजा जींद के, जबकि प्रशांत पंवार फतेहाबाद के उपायुक्त होंगे।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील