लाइव न्यूज़ :

अगले एक हफ्ते तक मौसम में तब्दीली की संभावना नहीं

By भाषा | Updated: February 10, 2021 15:08 IST

Open in App

लखनऊ, 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर मंडलों में तापमान बढ़ने के साथ मौसम में आई तब्दीली अगले एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है।

आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बुधवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के ज्यादातर मंडलों में तापमान बढ़ा है। पिछले कई दिनों से मौसम में हुआ बदलाव कम से कम अगले एक हफ्ते तक बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि उसके बाद कोई विक्षोभ बनने की स्थिति में मौसम फिर करवट बदल सकता है।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के झांसी तथा आगरा मंडलों में दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा राज्य के बाकी मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।

इसी तरह इस अवधि में राज्य के मुरादाबाद तथा आगरा मंडलों में रात के तापमान में भी इजाफा हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान बस्ती राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए