लाइव न्यूज़ :

Champawat By-Election: चंपावत विधानसभा सीट पर 31 को मतदान, चुनाव प्रचार खत्म, सीएम धामी के सामने कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2022 19:54 IST

Champawat By-Election: मतदान के लिए रविवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा के अतिरिक्त मतदाताओं से सीधे संपर्क किया और उनसे मतदान की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रचार किया। कांग्रेस प्रत्याशी गहतोड़ी के चुनाव प्रचार की कमान कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संभाली।पदयात्राएं और जनसभाओं के अलावा लोगों से सीधे संपर्क भी किया।

Champawat By-Election: उत्तराखंड की चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए रविवार को प्रचार समाप्त हो गया। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए रविवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा के अतिरिक्त मतदाताओं से सीधे संपर्क किया और उनसे मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा सभी से निवेदन है कि मतदान के दिन को उत्सव दिवस के रूप में मनाएं और सौ फीसदी मतदान करें।’’

धामी के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेताओं के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रचार किया। कांग्रेस प्रत्याशी गहतोड़ी के चुनाव प्रचार की कमान कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संभाली, जिन्होंने पदयात्राएं और जनसभाओं के अलावा लोगों से सीधे संपर्क भी किया।

फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 47 सीट जीतकर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने का इतिहास रचा लेकिन धामी स्वयं खटीमा से हार गए थे। 'उत्तराखंड फिर मांगे, मोदी-धामी की सरकार' के नारे पर विधानसभा चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने एक बार फिर धामी को ही राज्य का मुख्यमंत्री बनाया।

हालांकि, उन्हें मुख्यमंत्री बने रहने के लिए शपथ ग्रहण करने से छह माह के भीतर विधायक बनना जरूरी है जिसके लिए वह चंपावत से उपचुनाव लड़ रहे हैं। धामी ने 23 मार्च को दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी।

इससे पहले, धामी के उपचुनाव लड़ने का रास्ता साफ करने के लिए कैलाश गहतोड़ी ने 21 अप्रैल को विधानसभा की अपनी सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। चंपावत सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतगणना तीन जून को होगी। 

टॅग्स :Uttarakhand Assemblyपुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhamiकांग्रेसहरीश रावतHarish Rawat
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos