लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर में कोहराम मचाने के बाद अब बस्तर पहुंचा जापानी बुखार, 1 बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2019 06:30 IST

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्ष 2018 में छह माह के भीतर छह बच्चों की जापानी बुखार से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर से दिसंबर तक करीब 173 बच्चों की जांच कराई गई थी।

Open in App

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जापानी बुखार से एक बच्चे की मौत हो गई है। जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग के प्रमुख अनुरूप साहू ने शुक्रवार को यहां बताया कि दो दिनों पहले अस्पताल में बुखार से पीड़ित चार बच्चों को भर्ती कराया गया था जिसमें से एक बच्चे की बृहस्पतिवार की रात मृत्यु हो गई है। साहू ने बताया कि बच्चों में जापानी बुखार के लक्षण मिले हैं।

हालांकि जांच के बाद ही इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी। बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर देवेन्द्र नाग ने बताया कि जानकारी मिली है कि अस्पताल में जापानी इंसेफलाइटिस से पीड़ित एक बच्चे की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कल चार साल के बच्चे भुवने की जापानी बुखार से मौत हो गई। यह बच्चा जिले के बकावण्ड विकासखण्ड के ग्राम चोलनार के छोटे मुण्डापारा का रहने वाला था।

नाग ने बताया कि जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्ष 2018 में छह माह के भीतर छह बच्चों की जापानी बुखार से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर से दिसंबर तक करीब 173 बच्चों की जांच कराई गई थी।

जिनमें से 33 पॉजिटिव पाए गए थे। बस्तर जिले के कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने बताया कि जापानी बुखार की रोकथाम के लिए सभी स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सों से कहा गया है कि इस बीमारी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करें। 

टॅग्स :चमकी बुखारबस्तरछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप