लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म मामले में आरोपी के खिलाफ 18 घंटे में चालान पेश

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:51 IST

Open in App

जयपुर, 28 सितंबर जयपुर पुलिस ने नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 18 घंटे में उसके खिलाफ अदालत में चालान पेश कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में 150 पुलिसकर्मियों के दल के सामूहिक प्रयास से आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के 18 घंटे में अदालत में चालान पेश कर दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरेन्द्र कुमार महावर ने बताया कि कोटखावदा थाना क्षेत्र में रविवार रात को आरोपी कमलेश मीणा (25) ने नौ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ रविवार-सोमवार की रात को मामला दर्ज करने के बाद तड़के उसे हिरासत में ले लिया गया था।

उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार को दिन में 12 बजे गिरफ्तार किया गया था और उसके खिलाफ सोमवार शाम छह बजे मजिस्ट्रेट समक्ष चालान पेश कर दिया गया।

महावर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के 18 घंटें के अंदर चालान पेश किया गया ।

उन्होंने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को इस संबंध मामला दर्ज होने के चार से पांच घंटे में हिरासत में ले लिया गया और आरोपी से पूछताछ की गई और सभी साक्ष्य जुटाये गये।

महावर ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के दुष्कर्म में शामिल होने की पुष्टि के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस दलों ने आपसी समन्वय के जरिये अलग अलग कार्यवाही करते हुए अनुसंधान कार्य, साक्ष्य जुटा, पीडिता का बयान दर्ज कर और उसका मेडिकल जांच करने बाद दस्तावेज तैयार कर 18 घंटे में चालान पेश कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील