लाइव न्यूज़ :

CHABBEWAL Bypoll Election Results 2024 Live Updates: 28690 वोट से जीते इशांक कुमार चब्बेवाल?, आप ने कांग्रेस और भाजपा को दी मात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 23, 2024 13:23 IST

CHABBEWAL Bypoll Election Results 2024 Live Updates: आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार इशांक कुमार चब्बेवाल ने पंजाब की चब्बेवाल विधानसभा सीट से शनिवार को जीत हासिल कर ली। इशांक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार रंजीत कुमार को 28,690 मतों के अंतर से हराया।

Open in App
ठळक मुद्देCHABBEWAL Bypoll Election Results 2024 Live Updates: लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं।CHABBEWAL Bypoll Election Results 2024 Live Updates: आप के टिकट पर होशियारपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। CHABBEWAL Bypoll Election Results 2024 Live Updates: गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे और आज मतों की गिनती हुई।

CHABBEWAL Bypoll Election Results 2024 Live Updates: आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार इशांक कुमार चब्बेवाल ने बाजी मार ली। इशांक कुमार चब्बेवाल ने 28690 वोट से जीत हासिल की। पंजाब में चब्बेवाल विधानसभा सीट पर ‘आप’ उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। आप प्रत्याशी ने कांग्रेस के रंजीत कुमार और भाजपा के सोहन सिंह टंडल को हराया। पंजाब की बरनाला विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह ढिल्लों ने जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, चिकित्सक इशांक कुमार को 51,904 वोट मिले।

जबकि रंजीत कुमार को 23,214 वोट मिले। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोहन सिंह ठंडल 8,692 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इशांक कुमार के पिता राजकुमार चब्बेवाल 2022 में इस सीट से विजयी रहे थे। राजकुमार कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन वह बाद में ‘आप’ में शामिल हो गए थे। राजकुमार के होशियारपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने पर चब्बेवाल सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा।

राजकुमार 2017 और 2022 में कांग्रेस के टिकट पर चब्बेवाल से पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए थे। पंजाब की चार विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। चब्बेवाल (अनुसूचित जाति) के अलावा गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक और बरनाला उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ था।

पंजाब की चार विधानसभा सीटों गिद्दरबाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला पर 20 नवंबर को वोट डाले गए थे और आज मतों की गिनती हुई। डॉ. राज कुमार चब्बेवाल कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे और आप के टिकट पर होशियारपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। इन सीट के विधायक लोकसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं जिसके कारण यहां उपचुनाव हो रहे हैं।

टॅग्स :उपचुनावपंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसभगवंत मानअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर