लाइव न्यूज़ :

EVM बदलने की शिकायतों का चुनाव आयोग ने दिया जवाब, कहा-भरोसा रखें, आपके वोट सुरक्षित

By स्वाति सिंह | Updated: May 21, 2019 11:46 IST

सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी) ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से भरी एक गाड़ी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 20 मई की शाम पकड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ईवीएम के बदले जाने की खबरों के बाद आयोग ने यह सफाई दी है। बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी ईवीएम से भरा एक वाहन मिला था।

 मतगणना से ठीक पहले ईवीएम की सुरक्षा पर उठते सवालों के बीच निर्वाचन आयोग और प्रशासन इसे पूरी तरह से खारिज किया है। उत्तर प्रदेश के सीईओ ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा 'आपके वोट सीसीटीवी कवरेज और निगरानी के तहत सील ईवीएम कमरों में सुरक्षित हैं। ईवीएम को बदलने की कोई संभावना नहीं है। इसके लिए आप घबराएं नहीं और विश्वास रखें।'

सोशल मीडिया पर ईवीएम के बदले जाने की खबरों के बाद आयोग ने यह सफाई दी है।

सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी) ने दावा किया कि उनके कार्यकर्ताओं ने ईवीएम से भरी एक गाड़ी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में 20 मई की शाम पकड़ी है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस मामले से की जानकारी दी ।   

आरजेडी ने ट्वीट कर लिखा है, ''अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रोंग रूम के आस-पास मँडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फिराक में थी। उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा। साथ मे सदर BDO भी थे जिनके पास कोई जवाब नहीं है। सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल??'' ये ट्वीट 20 मई की शाम 7 बजकर 9 मिनट पर किया गया है।

चंदौली में भी ईवीएम से भरा वाहन मिला

बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी ईवीएम से भरा एक वाहन मिला था। जिसको लेकर जिला मुख्यालय आने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। एसपी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि प्रशासन के अधिकारी बीजेपी के कहने पर ईवीएम बदल रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने कहा था कि सोमवार को उन EVM को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के एक्जिट पोल्स में बीजेपी को मिली बहुमत के बाद विपक्ष के कई नेता चुनाव आयोग की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।  तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने  ईवीएम में गड़बड़ी के मामले को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करवाई थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावएग्जिट पोल्सचुनाव आयोगइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?