लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना में जारी रहेगी गोरखा सैनिकों की भर्ती, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने स्पष्ट की स्थिति

By शिवेंद्र राय | Updated: August 25, 2022 18:13 IST

भारतीय सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती 1947 में भारत, नेपाल और ब्रिटेन के बीच हुई त्रिपक्षीय संधि के तहत होती है। 25 अगस्त से भारतीय सेना के लिए नेपाली गोरखा सैनिकों की भर्ती होनी थी लेकिन नेपाल सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर असमंजस के कारण यह भर्ती टालनी पड़ी। सवाल उठने के बाद भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती जारी रखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने स्पष्ट की स्थितिभारतीय सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती जारी रहेगीनेपाल सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है अग्निपथ योजना पर अपना रुख

नई दिल्ली: नेपाल के बुटवल में 25 अगस्त से 7 सितंबर तक और धरान में 19 से 28 सितंबर तक भारतीय सेना के लिए नेपाली गोरखाओं के लिए भर्ती रैली होनी थी।लेकिन नेपाल सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर असमंजस के कारण यह भर्ती टालनी पड़ी है। अग्निपथ पर नेपाल सरकार के रूख को देखते हुए ये सवाल उठने लगे थे कि आने वाले समय में भारतीय सेना में नेपाली गोरखा युवाओं की भर्ती होगी या नहीं। इस मुद्दे पर भारत ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती जारी रखेगा। 

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि हम लंबे समय से भारतीय सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती कर रहे हैं और आगे भी अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती जारी रखने के लिए तत्पर हैं। 14 जून 2022 को भारत सरकार ने एक अहम घोषणा करते हुए अग्निपथ योजना के बारे में बताया था। इसके अनुसार 17 से 21 साल के युवाओं को अग्निवीर के रूप में केवल 4 साल के लिए चुना जाएगा। बाद में इन युवाओं में से 25 प्रतिशत को प्रदर्शन के आधार पर नियमित किया जाएगा।

अग्निपथ योजना पर चिंता जताते हुए नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के विदेश मामलों के सलाहकार अरुण कुमार सुबेदी ने कहा था कि हमारी चिंता है कि चार साल भारतीय सेना में रहने के बाद जो नौजवान वापस आएंगे, वे क्या करेंगे? उनके पास फौज की आधुनिक ट्रेनिंग होगी और ऐसे में इस बात की आशंका है कि उनकी ट्रेनिंग का कोई दुरुपयोग ना कर ले।

अरिंदम बागची ने सितंबर की शुरुआत में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा और रोहिंग्याओं के मुद्दे पर कहा, "मुझे उस पर कुछ नहीं कहना है, मेरे पास उस पर कोई अपडेट नहीं है। रोहिंग्याओं के बारे में गृह मंत्रालय एक विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। इस समय हमारे पास उसमें जोड़ने के लिए और कुछ नहीं है।"

बता दें कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की आगामी भारत यात्रा के दौरान उनके एजेंडे में रोहिंग्याओं की स्वदेश वापसी को शामिल किए जाने की संभावना है।

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमभारतीय सेनाArindam Bagchiभारत सरकारनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"