लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन का एफसीआरए लाइसेंस रद्द किया, विदेशी फंडिंग में धांधली का आरोप

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2022 10:54 IST

कांग्रेस को नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा झटका दिया है। सूत्रों के अनुसार केंद्र ने गांधी परिवार से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का FCRA लाइसेंस रद्द कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरजीएफ और आरजीसीटी के एफसीआरए लाइसेंस मोदी सरकार ने रद्द किए।गांधी परिवार द्वारा संचालित एनजीओ में विदेश फंडिंग को लेकर कथित अनियमितताओं के आरोपों पर कार्रवाई।2020 में गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति द्वारा की गई जांच के बाद हुई कार्रवाई।

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गांधी परिवार से जुड़े गैर-सरकारी संगठनों राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (आरजीसीटी) का विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस रद्द कर दिया है। अधिकारियों के हवाले ये सूत्रों ने ये जानकारी दी है। सूत्रों ने कहा कि आरजीएफ और आरजीसीटी में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपे जाने की संभावना है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आरजीएफ की प्रमुख हैं। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम इसके सदस्य हैं। सोनिया गांधी आरजीसीटी की भी प्रमुख हैं। राहुल गांधी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अशोक एस गांगुली समेत अन्य इसके सदस्य हैं।

गांधी परिवार द्वारा संचालित एनजीओ में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए साल 2020 में गृह मंत्रालय द्वारा गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति द्वारा की गई जांच के बाद ये कार्रवाई की गई है। साल 1991 में स्थापित आरजीएफ ने 1991 से 2009 तक स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं और बच्चों, विकलांगता सहायता आदि सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया। इसकी वेबसाइट के अनुसार संस्था ने शिक्षा क्षेत्र में भी काम किया।

भाजपा लंबे समय से राजीव गांधी फाउंडेशन पर विदेशी चंदे को लेकर आरोप लगाती रही है। राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से फंड लेने के भी आरोप लगे और आरोप लगाया गया कि इसमें नियमों की अनदेखी हुई है। बहरहाल, केंद्र सरकारी की कार्रवाई के बाद अब ये संगठन विदेश से चंदा नहीं ले सकेंगे।

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराजीव गाँधीसोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील