लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक को केंद्र सरकार ने ‘वाई प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा दी

By विशाल कुमार | Updated: January 8, 2022 14:21 IST

63 वर्षीय फतेहजंग सिंह बाजवा पंजाब की कादियां विधानसभा सीट से विधायक हैं और वह 28 दिसंबर को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। फतेहजंग कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा भेजी गई सिफारिश के आधार पर यह मंजूरी दीराज्य में हर बार यात्रा करने पर फतेहजंग के साथ 3-4 सशस्त्र कमांडो की एक टीम होगी।इससे पहले भाजपा में शामिल होने वाले दो नेताओं को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की गई थी।

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने हाल में भाजपा में शामिल हुए पंजाब के विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा को ‘वाई प्लस’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

63 वर्षीय फतेहजंग सिंह बाजवा पंजाब की कादियां विधानसभा सीट से विधायक हैं और वह 28 दिसंबर को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। फतेहजंग कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा के छोटे भाई हैं।

सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने बताया कि फतेहजंग सिंह बाजवा को चुनावी राज्य पंजाब में उनकी आवाजाही के लिए ‘वाई प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा भेजी गई सिफारिश के आधार पर यह मंजूरी दी, जिसमें फतेहजंग को संभावित सुरक्षा खतरों को रेखांकित किया गया था।

यह कार्य केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को दिया गया है और सुरक्षा के इस वर्गीकरण के तहत राज्य में हर बार यात्रा करने पर फतेहजंग के साथ 3-4 सशस्त्र कमांडो की एक टीम होगी।

केंद्र सरकार ने पंजाब के नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा भी प्रदान की थी। सोढ़ी दिसंबर में भाजपा में शामिल हुए थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) छोड़कर पिछले साल दिसंबर में भाजपा में शामिल हुए मनजिंदर सिंह सिरसा की सुरक्षा भी केंद्र ने ‘वाई’ श्रेणी से बढ़ाकर ‘जेड’ कर दी थी।

टॅग्स :पंजाबपंजाब विधानसभा चुनावBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर