लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: केंद्र की आर्थिक सहायता में हो रही देरी से राहत कार्य पर असर, 223 तालुका सूखे का कर रही सामना

By अनुभा जैन | Updated: November 6, 2023 13:24 IST

केंद्र सरकार द्वारा राहत जारी करने में हो रही देरी के कारण राज्य भाजपा इकाइयों को और अधिक परेशानी की स्थिति में डाल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पहले ही कर्नाटक के कई तालुकों में सूखे का आंकलन करने के लिए 17 टीमों का गठन किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र की आर्थिक सहायता न रिलीज करने से कर्नाटक में सूखे के आसारइसके कारण भाजपा नेताओं को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहामुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा भाजपा नेता अपने नेतृत्व से इस पर बात करें

बेंगलुरु: कर्नाटक राज्य गंभीर सूखे की स्थिति का सामना कर रहा है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि कुल 223 तालुका सूखे का सामना कर रहे हैं और केंद्र सरकार से राहत स्वरूप 17900 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की है।

हालांकि, इधर केंद्र सरकार द्वारा राहत जारी करने में हो रही देरी के कारण राज्य भाजपा इकाइयों को और अधिक परेशानी की स्थिति में डाल दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पहले ही कर्नाटक के कई तालुकों में सूखे का आंकलन करने के लिए 17 टीमों का गठन किया था।

पैसे के अभाव में कई टीमों के उक्त मूल्यांकन दौरे स्थगित हो रहे हैं। भाजपा पदाधिकारी के अनुसार, जारी की जाने वाली राहत राशि को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति को टीम की रिपोर्ट की जांच करनी चाहिये। 

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं और भाजपा को देरी पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। बीजेपी प्रवक्ता एन. रविकुमार ने कहा कि केंद्र प्रक्रिया के मुताबिक फंड जारी करेगा। उन्होंने कहा, राज्य सरकार को तत्काल प्रभाव से पैसा जारी करना चाहिए जैसा कि पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने 2019 में बाढ़ के दौरान किया था।

भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा के दौरे का सकारात्मक प्रभाव यह पड़ा कि इससे कांग्रेस सरकार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि (एसडीआरएफ) के तहत राहत के रूप में 324 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी करने में मदद मिली।

इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जिलों के प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों का दौरा करने, राहत उपायों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने और 15 नवंबर तक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम अश्वथ नारायण ने कहा, "हमारे द्वारा सूखा अध्ययन यात्रा की घोषणा के बाद ही राज्य सरकार हरकत में आई है।राज्य सरकार ने 33 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। लेकिन, सरकार को कर्नाटक की गंभीर सूखे की स्थिति का सामना करने के लिए और अधिक धनराशि जारी करनी चाहिए।

सीएम सिद्धारमैया ने मीडिया से कहा, "हमने प्राकृतिक आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) दिशानिर्देशों के तहत राहत के रूप में 17,900 करोड़ रुपये के लिए अनुरोध प्रस्तुत किया है। इस बीच हमने अपने ओर से राहत कार्य शुरू कर दिया है। मैं भाजपा पदाधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे हम पर झूठे आरोप लगाने के बजाय दिल्ली से राहत राशि प्राप्त करने का प्रयास करें।"

टॅग्स :कर्नाटकसिद्धारमैयाBJPकांग्रेसCentral and State Government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप