लाइव न्यूज़ :

Vijaya Kishore Rahatkar: औरंगाबाद की रहने वाली विजया किशोर रहाटकर होंगी एनसीडब्ल्यू की नई अध्यक्ष?, मोदी सरकार ने किया नामित

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 19, 2024 16:02 IST

Vijaya Kishore Rahatkar: विजया रहाटकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देVijaya Kishore Rahatkar: सरकार ने एनसीडब्ल्यू के नए सदस्य भी नामित किए हैं। Vijaya Kishore Rahatkar: घोषणा भारत के गजट में प्रकाशित की जाएगी।Vijaya Kishore Rahatkar: कई दशकों में पार्टी के भीतर कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

Vijaya Kishore Rahatkar: केंद्र सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्र ने विजया किशोर रहाटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। शनिवार को जारी एक सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धारा 3 के तहत की गई यह नियुक्ति तीन साल की अवधि या रहाटकर के 65 वर्ष के होने (दोनों में जो भी पहले हो) तक के लिये होगी। रहाटकर का कार्यकाल तत्काल शुरू होगा। यह घोषणा भारत के गजट में प्रकाशित की जाएगी।

रहाटकर की नियुक्ति के अलावा सरकार ने एनसीडब्ल्यू के नए सदस्य भी नामित किए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, डॉ. अर्चना मजूमदार को आधिकारिक तौर पर तीन साल के कार्यकाल के लिए एनसीडब्ल्यू का सदस्य नियुक्त किया गया है। विजया रहाटकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव और पार्टी की राजस्थान इकाई के सह-प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने पिछले कई दशकों में पार्टी के भीतर कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है। विजया रहाटकर ने पुणे विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री के साथ भौतिकी में स्नातक की डिग्री और इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी की। वह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले की रहने वाली हैं।

बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि के रहाटकर 1995 में एक बूथ कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल हुईं और धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने 2000 से 2010 तक औरंगाबाद नगर निगम के निर्वाचित सदस्य के रूप में कार्य किया और 2007 से 2010 तक औरंगाबाद के मेयर के रूप में चुनी गईं।

टॅग्स :BJPMaharashtra Assembly Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए