लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों का बकाया GST किया जारी, दिए 36 हजार 400 करोड़ रुपये

By सुमित राय | Updated: June 4, 2020 22:19 IST

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का बकाया 36,400 करोड़ रुपये जीएसटी मुआवजा जारी कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक की अवधि का बकाया जीएसटी जारी किया है।केंद्र अप्रैल-नवंबर 2019 के बीच 115096 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा पहले ही जारी कर चुकी है।

कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक समस्याओं के जूझ रहे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी राहत दी है और 36 हजार 400 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा जारी कर दिया है। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि दिसंबर 2019 से फरवरी 2020 तक की अवधि का बकाया जीएसटी जारी किया गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण कामकाज बंद हो गए और राज्यों का राजस्व बिल्कुल नीचे आ गया। वहीं महामारी से निपटने के लिए खर्च भी बढ़ गया, जिस कारण कई राज्यों के सामने मुश्किल की स्थिति आ गई। इस बीच कई राज्यों ने केंद्र से आर्थिक मदद की मांग की थी, जबकि कई राज्यों ने पीएम मोदी के साथ मीटिंग में जीएसटी मुआवजा जारी करने के मुद्दे को उठाया था।।

केंद्र सरकार अप्रैल-नवंबर 2019 के बीच 1 लाख 15 हजार 96 करोड़ रुपये का जीएसटी मुआवजा पहले ही राज्यों को जारी कर चुकी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 2018-19 के लिए राज्यों को कुल 69 हजार 275 करोड़ का जीएसटी मुआवजा जारी किया था, जबकि 2017-18 में केंद्र ने राज्यों को 41 हजार 146 करोड़ रुपये जीएसटी मुआवजा दिया था।

वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा कर राज्यों को व्यय के लिए संसाधन में आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह राखि जारी की गई है।

बता दें कि सरकार ने अप्रैल महीने के लिए जीएसटी रेवेन्यू डेटा को जारी नहीं किया था। सरकार की तरफ से कहा गया था कि लॉकडाउन के कारण सही डेटा नहीं उपलब्ध होने के कारण फिलहाल इसे नहीं जारी किया जा रहा है।

टॅग्स :जीएसटीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी