लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार दलित व महिलाओं के उत्पीड़न मामलों को लेकर गंभीर नहीं : डोटासरा

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:39 IST

Open in App

जयपुर, पांच नवम्बर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह दलित व महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों को लेकर गंभीर नहीं है।

वे महिला व दलित उत्पीड़न को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहीद स्मारक पर आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। डोटासरा ने कहा कि हाथरस की घटना ने हम सबको व भारतीय संस्कृति को झंझोर कर रख दिया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित भाजपा शासित राज्यों में आये दिन घटनायें घटित हो रही हैं लेकिन भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारें हर मामले में लीपापोती कर रही हैं और पुलिस के दम पर आम आदमी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

डोटासरा ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों के साथ भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो जायेगी और आगामी लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

धरने में प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष मुमताज मसीह, पूर्व राज्यसभा सदस्य अश्कअली टाक, एआईसीसी के पूर्व सचिव संजय बापना सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए