लाइव न्यूज़ :

राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर कर रही है केंद्र सरकार: गहलोत

By भाषा | Updated: April 1, 2021 11:10 IST

Open in App

जयपुर, एक अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।

गहलोत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विपक्षी दलों को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, ‘‘इसी को लेकर मैंने पहले विधानसभा में ये मामला उठाया था कि किस प्रकार केंद्र सरकार राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘एक तरफ प्रधानमंत्री सहकारी संघवाद की बात करते हैं दूसरी तरफ राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है।’’

गहलोत के अनुसार बनर्जी ने पत्र में केंद्र द्वारा राज्यों की धनराशि रोक देने को लेकर बात की है और यह बात वह पहले भी विधानसभा में उठा चुके हैं। इसके साथ ही गहलोत ने कुछ आंकड़े भी साझा किए हैं कि केंद्र सरकार ने विभिन्न योजनाओं में राज्यों को मिलने वाले हिस्से को कम किया है।

गहलोत ने कहा, ‘‘केंद्र से जीएसटी में राज्य को पूरा हिस्सा भी नहीं मिल रहा है। केंद्र सरकार ने बजट में पेट्रोल व डीजल पर उपकर लगाया है और मूल उत्पाद शुल्क को लगातार कम किया जा रहा है लेकिन विशेष उत्पाद शुल्क और अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में वृद्धि जारी है। इसके कारण विभाज्य (डिविजिएबल) पूल के रूप में राज्यों को मिलने वाला हिस्सा काफी घट गया है।’’

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘अधिकतर केंद्र प्रवर्तित योजनाओं में भी राज्य का हिस्सा बढ़ाते हुए केंद्र के अंश को कम किया गया है। इन सबका प्रतिकूल असर राज्यों के राजस्व पर हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?