लाइव न्यूज़ :

PFI पर केंद्र सरकार ने लगाया 5 साल का बैन, 8 सहयोगी संगठनों पर भी प्रतिबंध

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2022 11:22 IST

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को गैरकानूनी संगठन बताते हुए केंद्र सरकार ने इस पर पांच साल का बैन लगा दिया है। साथ ही इसके सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई हुई है। हाल के दिनों की छापेमारी के बाद ये एक्शन सरकार की ओर से लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देPFI और उसके सहयोगी संगठनों और मोर्चों पर UAPA के तहत पांच साल का प्रतिबंध।केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, पीएफआई सहित उसके 8 सहयोगी संगठन पर कार्रवाई।हाल में 22 सितंबर और फिर 28 सितंबर को ईडी और एनआईए की छापेमारी के बाद हुई बैन लगाने की कार्रवाई।

नई दिल्ली: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) को गैरकानूनी संगठन बताते हुए उस पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही पीएफआई के सहयोगी संगठनों पर भी कार्रवाई हुई है। इन पर भी पांच साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

हाल के दिनों में पीएफआई और उससे जुड़े लोगों पर लगातार छापेमारी के बाद गृह मंत्रालय की ओर से ये कार्रवाई की गई है। हाल में 22 सितंबर को ईडी और एनआईए ने छापेमारी में पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं कल मंगलवार (28 सितंबर) को दूसरे राउंड की छापेमारी में 247 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि PFI और उसके सहयोगी संगठनों और मोर्चों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत पांच साल की अवधि के लिए 'गैरकानूनी संस्था' घोषित किया गया है।

साथ ही कहा गया है, 'पीएफआई और उसके सहयोगी या मोर्चे खुले तौर पर एक सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक संगठन के रूप में काम करते हैं, लेकिन वे गुप्त रूप से लोकतंत्र की अवधारणा को कम करने की दिशा में समाज के एक विशेष वर्ग को कट्टरपंथी बनाने के एजेंडा के तहत कम कर रहे हैं और ये सरासर देश के संवैधानिक ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं का अपमान है।'

पीएफआई के 8 सहयोगी संगठन भी बैन

PFI के अलावा रिहैब इंडिया फाउंडेशन (RIF), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (AIIC), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO), नेशनल वुमंस फ्रंट, जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन, रिहैब फाउंडेशन जैसे सहयोगी संगठनों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

पीएफआई पर बैन के बाद अब ये देश में किसी प्रकार की गतिवधि को अंजाम नहीं दे सकता है। वह न तो आधिकारिक तौर पर कोई कार्यक्रम आयोजित कर सकता है, न उसका कोई दफ्तर होगा, न ही वो कोई सदस्यता अभियान चला सकेगा और न ही फंडिंग आदि ले सकेगा।

टॅग्स :पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल में आर्मी जवान पर हुआ हमला, हमलावरों ने जवान के हाथ बांधे, पीठ पर लिखा- पीएफआई

भारतपुणे में पीएफआई के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई, स्कूल इमारत की दो मंजिलों को सील किया, यहां दी जाती थी कट्टरता की ट्रेनिंग

भारतएनआईए ने कोर्ट में दाखिल किये आरोप पत्र में कहा, "पीएफआई देश के खिलाफ 'युद्ध छेड़ने' की योजना पर काम कर रही थी"

भारतकेरल में एक्शन में एनआईए, पीएफआई के खिलाफ 56 जगहों पर एक साथ छापे

भारतभाजपा विधायक को PFI से मिली 'सर तन से जुदा' करने की धमकी, रडार पर पीएम मोदी और अन्य दिग्गज नेता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?