लाइव न्यूज़ :

Centigrade Temperature Scale: साल का 139वां दिन खास, 1743 में 19 मई को सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित, जानें सिलसिलेवार ब्योरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2024 06:45 IST

Centigrade Temperature Scale: 1743 में 19 मई को ही ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयुगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर अधिकार किया।ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।

Centigrade Temperature Scale: साल का 139वां दिन यानि 19 मई इतिहास में एक खास वजह से दर्ज है। अन्य बहुत सी घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने के विकास का दिन भी है। 1743 में 19 मई को ही ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था।

भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था और महात्मा गांधी के सीने में गोलियां दागने वाले नाथू राम गोडसे ने 19 मई के दिन इस दुनिया में कदम रखा था।

कोरोना के संक्रमण की बात किए बिना इतिहास का जिक्र अधूरा है। 2020 में 19 मई को देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच गया और इसके मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती रही और सरकारी आंकड़ों के अनुसार 19 मई 2020 को देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच चुकी थी।

देश दुनिया के इतिहास में 19 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है

 1521: उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर अधिकार किया।

1536 : इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।

1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।

1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।

1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।

1910 : नाथू राम गोडसे का जन्म। इतिहास में वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है।

1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।

1934 : अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।

1936 : ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने राडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी।

1950 : मिस्र ने स्वेज नहर को इज़रायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।

1971 : भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।

1979 : हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।

2001 : एप्पल इंक. ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा केलिफोर्निया के ग्लेनडेल में खोला।

2002 : चार सदियों की दास्ता के बाद पूर्वी तिमोर नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।

2008 : भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।

2008 : भारत एवं चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।

2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के कुल मामले 1,01,139 पर पहुंचे, मृतक संख्या 3,163 के पार।

टॅग्स :हिस्ट्रीमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए