लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र आज उत्तरी राज्यों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेगा

By भाषा | Updated: November 18, 2019 05:14 IST

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण की गंभीर समस्या पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को संसदीय समिति की बैठक से पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारी सहित शीर्ष अधिकारी दूर रहे। 28 सदस्यीय समिति में भी केवल चार सांसद शामिल हुए जिसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रदूषण के उच्च स्तर पर चर्चा करने के लिए उत्तरी राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ आज उच्च स्तरीय बैठक करेगा।पर्यावरण सचिव सीके मिश्रा बैठक की अध्यक्षता करेंगे

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली और आसपास के इलाके में प्रदूषण के उच्च स्तर पर चर्चा करने के लिए उत्तरी राज्यों के शीर्ष अधिकारियों के साथ सोमवार को उच्च स्तरीय बैठक करेगा। पर्यावरण सचिव सीके मिश्रा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शामिल होंगे।

आधिकारिक प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय, ऊर्जा और कृषि मंत्रालय के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक के एजेंडे में वायु प्रदूषण कम करने के तरीकों के अलावा निगरानी के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। उन उपायों पर भी विचार होगा जो फिलहाल किए जा रहे हैं।

सर्दियों में वायु गुणवत्ता में गिरावट को देखते हुए इन महीनों में प्रदूषण को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं इसपर भी चर्चा होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे जो प्रभावी यातायात प्रबंधन की जरूरत पर प्रकाश डालेंगे। यह वायु प्रदूषण बढ़ाने में एक अहम कारक है।

उन्होंने बताया कि बैठक में दिल्ली नगर निगमों के आयुक्त भी शामिल होंगे जबकि फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक में हिस्सा लेंगे।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में प्रदूषण की गंभीर समस्या पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को संसदीय समिति की बैठक से पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारी सहित शीर्ष अधिकारी दूर रहे। 28 सदस्यीय समिति में भी केवल चार सांसद शामिल हुए जिसे लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए