लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने आईपीएस राकेश बलवाल को जम्मू-कश्मीर से मूल कैडर मणिपुर में ट्रांसफर किया, कर चुके हैं पुलवामा हमले की जांच

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 28, 2023 13:35 IST

मोदी सरकार ने साल 2019 में कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जांच करने वाले तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को जम्मू-कश्मीर से मणिपुर भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र ने आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को जम्मू-कश्मीर से मूल कैडर मणिपुर भेजा केंद्र ने मणिपुर हिंसा पर काबू पाने के लिए आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल का किया ट्रांसफर2012 बैच के आईपीएस राकेश बलवाल ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले की जांच की थी

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने साल 2019 में कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की जांच करने वाले तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल को जम्मू-कश्मीर से मणिपुर भेजा है। बताया जा रहा है कि केंद्र ने मणिपुर में भड़की ताजा हिंसा पर काबू पाने के लिए आईपीएस अधिकारी राकेश बलवाल की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर से मणिपुर की है।

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार 2012 बैच के आईपीएस राकेश बलवाल इस समय श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्हें साल 2021 के अंत में बतौर एसएसपी श्रीनगर तैनात किया गया था। केंद्र की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है, "कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आईपीएस राकेश बलवाल को एजीएमयूटी कैडर से मणिपुर कैडर में समय से पहले वापस भेजने के गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।"

आईपीएस राकेश बलवाल श्रीनगर एसएसपी के रूप में कार्यभार संभालने से पहले पुलिस अधीक्षक के रूप में साढ़े तीन साल तक एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर रहे थे और उस टीम के सदस्य थे, जिसने 2019 पुलवामा आतंकी हमले की जांच की थी। जिस हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई थी।

जहां तक मणिपुर हिंसा का सवाल है तो बीते 3 मई को भड़की जातीय हिंसा में अभी तक 180 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं। मणिपुर में हिंसा उस वक्त भड़की, जब बहुसंख्यक मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में कूकी समुदाय ने 'आदिवासी एकजुटता मार्च' का आयोजन किया था।

अगर मणिपुर के ताजा हालात की बात करें तो गुरुवार तड़के तक सूबे के कई हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी रहा और भीड़ ने इंफाल पश्चिम में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय में तोड़फोड़ की। वहीं बुधवार की रात में हिसक प्रदर्शनकारियों ने उरीपोक, यिस्कुल, सागोलबंद और तेरा इलाकों में सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया। जिसके बाद पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े थे।

टॅग्स :मणिपुरमोदी सरकारIPSजम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमलागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?