लाइव न्यूज़ :

सड़क सुरक्षा के लिये तमिलनाडु मॉडल अपनाएगी केंद्र सरकार: गडकरी

By भाषा | Updated: July 22, 2019 16:43 IST

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि 2018 में देश में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 1.88 लाख थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में कमी जरूर आयी है और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिये सरकार प्रभावी कदम उठा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार पूरे देश में तमिलनाडु मॉडल लागू करने की कोशिश कर रही है।इस परियोजना के तहत ब्लैक स्पॉट की पहचान कर इन जगहों को सड़क हादसों के खतरे से मुक्त किया जायेगा। 

केंद्र सरकार देश में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिये तमिलनाडु मॉडल अपनायेगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि तमिलनाडु ही एकमात्र राज्य है जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी आयी है। तमिलनाडु के मॉडल को देश भर में लागू किया जायेगा।

गडकरी ने बताया कि 2018 में देश में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 1.88 लाख थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में कमी जरूर आयी है और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिये सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 17 प्रतिशत इजाफा हुआ है, तमिलनाडु एकमात्र राज्य है जिसमें सड़क दुर्घटनायें कम हुयी हैं।

इसके मद्देनजर सरकार पूरे देश में तमिलनाडु मॉडल लागू करने की कोशिश कर रही है। गडकरी ने बताया कि देश में सभी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सभी राजमार्गों पर अधिक दुर्घटनाओं वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान के लिये कार्ययोजना बनायी गयी है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रस्ताव को विश्व बैंक के समक्ष पेश किया गया है। इसमें सात हजार करोड़ रुपये एशियाई विकास बैंक और सात हजार करोड़ रुपये विश्व बैंक से मिलेंगे। इस परियोजना के तहत ब्लैक स्पॉट की पहचान कर इन जगहों को सड़क हादसों के खतरे से मुक्त किया जायेगा। 

टॅग्स :नितिन गडकरीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील