लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने कोविड के सर्वाधिक मामलों वाले राज्य में टीमों को भेजा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 14:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई केंद्र ने शुक्रवार को केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में कोविड-19 के मामले अधिक सामने आने के मद्देनजर इन राज्यों में टीम भेजी हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में बताया गया कि टीमें राज्यों को वैश्विक महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने और लक्षित कोविड प्रतक्रिया एवं प्रबंधन के प्रयासों में मदद देंगी।

बयान में बताया गया कि इन राज्यों तक भेजी गई दो सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम में एक क्लिनिशियन और एक जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

ये टीमें फौरन राज्यों का दौरा करेंगी और कोविड-19 प्रबंधन के समग्र क्रियान्वयन की निगरानी करेंगी खासकर जांचों में। इसमें निगरानी एवं रोकथाम अभियान, कोविड को लेकर उचित व्यवहार एवं उसको लागू करना, अस्पतालों में बिस्तरों की उपलब्धता, पर्याप्त साजो-सामान जिसमें एंबुलेंस, चिकित्सीय ऑक्सीजन आदि और कोविड-19 टीकाकरण प्रक्रिया शामिल है।

बयान में बताया गया कि टीमें स्थिति की निगरानी करेंगी और उपचारात्मक कार्रवाइयों का भी सुझाव देंगी।

केंद्रीय टीमें स्थिति का आकलन करेंगी और संबंधित राज्य सरकारों को जन स्वास्थ्य गतिविधियों पर उपचारात्मक कार्रवाइयों का सुझाव देंगी।

मणिपुर वाली टीम का नेतृत्व अतिरिक्त डीडीजी एवं निदेशक ईएमआर डॉ एल स्वस्तीचरण, अरुणाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व एआईआईएच एंड पीएच के प्राध्यापक डॉ संजय साधुखान, केरल के लिए जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ ग्रेड तीन आरओएचएफडब्ल्यू डॉ रुचि जैन, ओडिशा के लिए जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ एआईआईएच एंड पीएच और छत्तीसगढ़ के लिए टीम का नेतृत्व एम्स रायपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ दिबाकर साहु करेंगे।

कोविड प्रबंधन के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयासों को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार समय समय पर इन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में केंद्रीय टीमों को तैनात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए