लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने उत्तराखंड को भेजी 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:15 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

देहरादून, 12 मई केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भेजी जिसे बुधवार को प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए भेजा गया।

यहां हर्रावाला रेलवे स्टेशन से प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न स्थानों के लिए ऑक्सीजन वाहनों को रवाना करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया तथा कहा कि विषम परिस्थितियों को देखते हुए केंद्र की तरफ से राज्य को ऑक्सीजन की भरपूर आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले भी ऑक्सीजन की कमी नहीं थी लेकिन जैसे-जैसे अस्पतालों में ऑक्सीजन बिस्तर बढ़ रहे हैं वैसे ही खपत भी बढ़ती जा रही है। रावत ने कहा कि केंद्र द्वारा भेजी जा रही ऑक्सीजन का लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऑक्सीजन आपूर्ति लगातार आगे भी जारी रहेगी।

रावत ने कहा कि प्रदेश में 18 साल से ऊपर के आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण भी शुरू हो गया है जिसे लेकर नौजवानों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर कोविड-19 से निपटने का प्रयास कर रही है और आगे कोई भी आवश्यकता पड़ने पर केंद्र ने प्रदेश सरकार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए