केंद्र ने स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यान्वयन की समयसीमा जून 2023 तक बढ़ाई

By भाषा | Published: December 2, 2021 08:11 PM2021-12-02T20:11:04+5:302021-12-02T20:11:04+5:30

Center extends deadline for implementation of Smart City Mission till June 2023 | केंद्र ने स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यान्वयन की समयसीमा जून 2023 तक बढ़ाई

केंद्र ने स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यान्वयन की समयसीमा जून 2023 तक बढ़ाई

नयी दिल्ली, दो दिसंबर केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी और अन्य कारणों के मद्देनजर स्मार्ट सिटी मिशन को लागू करने की समयसीमा जून 2023 तक बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पहले की समय सीमा के अनुसार, शहरों को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चुने जाने के पांच साल के भीतर अपनी परियोजनाओं को पूरा करने की उम्मीद थी।

अधिकारी ने कहा कि मिशन के तहत चुने गए सभी 100 स्मार्ट शहरों को अब जून 2023 तक अपनी परियोजनाओं को पूरा करना होगा।

गौरतलब है कि जनवरी 2016 से जून 2018 तक चार दौर की प्रतियोगिता के माध्यम से 100 स्मार्ट शहरों का चयन किया गया था। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 25 जून 2015 को स्मार्ट सिटी मिशन शुरू किया था।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यान्वयन की समय सीमा को कोविड-19 महामारी और अन्य कारणों से जून 2023 तक बढ़ा दिया गया है। 2016 या 2018 में चुने गए शहरों को अब जून 2023 तक मिशन के तहत अपनी परियोजनाओं को पूरा करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Center extends deadline for implementation of Smart City Mission till June 2023

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे