लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने केजरीवाल को डेनमार्क जाने की इजाजत नहीं देने के फैसले का बचाव किया

By भाषा | Updated: October 10, 2019 05:58 IST

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि केजरीवाल को डेनमार्क के कोपनहेगन में सी-40 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे रवाना होना था लेकिन वह नहीं जा सके

Open in App
ठळक मुद्दे बुधवार को बचाव करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ‘मेयर स्तर के’ प्रतिभागियों के लिए है। केजरीवाल को सम्मेलन के लिये नौ से 12 अक्टूबर के बीच आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था।

केंद्र सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डेनमार्क में जलवायु शिखर सम्मेलन में शिरकत करने की इजाजत नहीं देने के फैसले का बुधवार को बचाव करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम ‘मेयर स्तर के’ प्रतिभागियों के लिए है। वहीं, इस निर्णय से नाराज ‘आप’ ने इसे ‘‘बेतुका बहाना’’ और दिल्ली के लोगों का अपमान बताया है। दिल्ली सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को बताया था कि केजरीवाल को डेनमार्क के कोपनहेगन में सी-40 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार दोपहर दो बजे रवाना होना था लेकिन वह नहीं जा सके।

दरअसल, विदेश मंत्रालय ने अनुरोध की जांच की और राजनीतिक दृष्टिकोण से मंजूरी देने से इनकार कर दिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘ यह मेयर स्तर का सम्मेलन था’’ और पश्चिम बंगाल का एक मंत्री इसमें हिस्सा लेने जा रहा है। बाद में केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्रियों के लिए एक अलग प्रोटोकॉल होता है और उन्होंने इन दावों को खारिज किया कि विपक्षी पार्टियों को निशाना बनाया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि केजरीवाल को विश्व मेयर सम्मेलन में भाग नहीं लेने की सलाह दी गई थी क्योंकि पैनल चर्चा में वक्ता के रूप में उनकी यात्रा अन्य देशों की भागीदारी के स्तर के अनुरूप नहीं है। केजरीवाल के लिये राजनीतिक मंजूरी के बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘ राजनीतिक मंजूरी के विषय पर विदेश मंत्रालय द्वारा एक सुविचारित फैसला कई बातों पर आधारित है और इस फैसले को लेते समय समारोह की प्रकृति, अन्य देशों की भागीदारी का स्तर, दिए गए आमंत्रण का स्वरूप आदि को ध्यान में रखा गया।’’ इस बीच, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में यह ममाला उठाएगी।

सिंह ने कहा कि शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि यह ‘‘बहुत ही बेतुका बहाना’’है। आप के एक अन्य नेता राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल के संबंध में जावड़ेकर का बयान ‘‘गलत एवं भ्रामक’’ है। इस बीच, दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘दिल्ली के लोग यह जानना चाहते हैं कि वह (केजरीवाल) मुख्यमंत्री हैं या मेयर।’’ गौरतलब है कि केजरीवाल को सम्मेलन के लिये नौ से 12 अक्टूबर के बीच आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था।

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील