लाइव न्यूज़ :

सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रमन बख्शी ने एक इवेंट के लिए पारस छाबड़ा का मेकअप किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2022 18:54 IST

रमन ने हाल ही में मॉडल और अभिनेता पारस छाबड़ा को एक इवेंट के खिलए तैयार किया। वह इन बिगबॉस प्रतियोगी और स्पिट्सविला विजेता के लिए मेकअप करने को एक बड़ी उपलब्धि मानती हैं।

Open in App

Celebrity makeup artist Raman Bakshi: हमारा समाज लंबे समय से सफलता को पैसे और शोहरत से आंकता रहा है। ठीक ही तो है। आखिरकार ये बहुत महत्वपूर्ण मानदंड हैं जो सफलता की कहानी के पीछे कड़ी मेहनत को भी दर्शाते हैं। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट रमन बख्शी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है।

उन्होंने एक मेकअप कलाकार के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की और अपने पेशेवर जीवन में एक ऐसे मकाम को हासिल किया जहां उन्होंने बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन के कई बड़े नामचीन हस्तियों के लिए मेकअप किया। यह उस व्यक्ति के लिए बहुत मायने रखता है जो एक साधारण परिवार से आई हैं और अपनी सफलता के लिए केवल अपनी कड़ी मेहनत पर निर्भर रहीं।

रमन ने हाल ही में मॉडल और अभिनेता पारस छाबड़ा को एक इवेंट के खिलए तैयार किया। वह इन बिगबॉस प्रतियोगी और स्पिट्सविला विजेता के लिए मेकअप करने को एक बड़ी उपलब्धि मानती हैं। रमन पारस छाबड़ा के कई फैन्स ने उनके काम की सराहना की। पारस ने उनके खिलए बनाए गए फ्लॉलेस लुक के लिए भी रमन को धन्यवाद दिया। 

हमने हाल ही में रमन से इस बारे में बात की और उन्होंने कहा कि पारस छाबड़ा जैसे मशहूर कलाकारों के साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। वह बचपन से ही मेकअप आर्टिस्ट बनना चाहती थीं। उन्होंने अपने परिवार की महिलाओं को मेकअप का उपयोग करते हुए देखा और एक दिन उन उत्पादों का उपयोग करने का भी सपना न केवल देखा, बल्कि उसे साकार भी किया। आज वह उस मुकाम पर पहुंचकर खुश हैं। 

जहां वह सेलिब्रिटीज की पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्हें प्रोमिनेंट पर्सनैलिटी पुरस्कार 2022 से भी सम्मानित किया जा चुका है। रमन ने अपना मेकअप आर्टिस्ट का कोर्स पूरा करने के बाद फ्रीलान्स अवसर लेना शुरू कर दिया। वह सेलिब्रिटी और ब्राइडल मेकअप में भी माहिर हैं। उनके सभी क्लाइंट उनके काम की सराहना करते हैं। रमन का कहना है कि इस क्षेत्र में उनका कंपटीशन खुद से है। 

वह सदा खुद को बेहतर करना चाहती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें अक्सर ऐसे अद्भुत टैलेंट मिलते हैं जो कुछ समय बाद ठहर जाते हैं। वे पैसा कमाना जारी रखते हैं लेकिन प्रयोग करना और सीखना बंद कर देते हैं। वहीं रमन अपने लिए ऐसे भविष्य की कल्पना नहीं करती हैं क्योंकि वह सीखना और बढ़ना पसंद करती हैं। वह जिस किसी से भी मिलती या बातचीत करती हैं। उससे प्रेरणा लेने की कोशिश करती हैं। 

इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर सहज नहीं था। लेकिन उन्होंने नकारात्मक बातों पर ध्यान देना बंद कर दिया और अपने प्रयासों पर कायम रहीं। रमनकहती हैं कि वह खुद पर विश्वास करती हैं और बाकी सभी को भी यही सलाह देती हैं। वह अब एक ग्लोबल मेकअप आर्टिस्ट हैं जो असाइनमेंटस के लिए दूर-दूर तक जाती हैं। वह महत्वाकांक्षी मेकअप कलाकारों को ट्रेनिंग भी देती हैं। 

वह अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम उनके और भी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि उनका दृढ़ संकल्प उन्हें और भी अधिक ऊंचाइयों तक ले जाए।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए