लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन की पार्टी मनाना नेता को पड़ा मंहगा, भरना पड़ा दस हजार रुपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: June 14, 2021 15:00 IST

Open in App

कटनी (मप्र), 14 जून मध्य प्रदेश के कटनी में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक नेता को सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए स्थानीय प्रशासन को दस हजार रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

अधिकारियों ने कटनी जिले के भाजयुमो के अध्यक्ष मृदुल द्विवेदी के समर्थकों को एक सप्ताह के लिए घर से अलग रहने का भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वे निर्देशों का पालन करने में विफल रहते हैं तो उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि अधिकारियों ने द्विवेदी के खिलाफ महामारी रोग अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई नहीं की, क्योंकि द्विवेदी ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया और इस कृत्य को नहीं दोहराने का आश्वासन दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में द्विवेदी को शनिवार को शहर में हुनमान मंदिर के पास अपने समर्थकों की मौजूदगी में जन्मदिन मनाते और केक काटते हुए देखा जा सकता है। इसमें सभी लोग बिना मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस बीच कटनी शहर के तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि जन्मदिन की इस पार्टी के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने कहा कि जुर्माने की राशि को सामाजिक भलाई के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी को दे दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए