लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में ग्रेस अंक देने की फर्जी खबरों को लेकर किया आगाह

By भाषा | Updated: December 14, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक फर्जी ऑडियो के खिलाफ मंगलवार को छात्रों को आगाह किया, जिसमें दावा किया गया है कि 12वीं कक्षा की अकाउंटेंसी की परीक्षा में त्रुटि के कारण छात्रों को ग्रेस अंक दिए जाएंगे।

बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘यह बोर्ड के संज्ञान में लाया गया है कि परीक्षा नियंत्रक के नाम से एक ऑडियो संदेश का कथित हवाला देते वाली फर्जी रिपोर्ट प्रसारित हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि 12वीं कक्षा के अकाउंटेंसी की पहली टर्म की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में छह ग्रेस अंक तक दिए जाएंगे।’’

उसने कहा, ‘‘खबरों में प्रकाशित सामग्री पूरी तरह निराधार और झूठी है। किसी भी रिपोर्टर ने इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई से बात नहीं की और बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। अत: सीबीएसई जनता को अपने निहित स्वार्थों वाली ऐसी अपुष्ट खबरों के जाल में न फंसने को लेकर आगाह करती है।’’

कथित ऑडियो संदेश में नियंत्रक ने कहा, ‘‘छात्रों चिंता मत करो, अगर आपने 31 सवालों में से 28 का सही जवाब दिया है तो आपको करीब 38 अंक मिलेंगे। सीबीएसई छात्रों को छह ग्रेस अंक तक देगी।’’

इससे एक दिन पहले बोर्ड ने 10वीं कक्षा की एक परीक्षा के प्रश्न पत्र में लैंगिक रूढ़िवादिता और प्रतिगामी नियमों पर आलोचनाएं होने के बाद कहा था कि उसने परीक्षा के पर्चे से विशेष गद्यांश और उससे जुड़े प्रश्नों को हटा दिया गया है और वह उक्त प्रश्नों के लिए छात्रों को पूर्ण अंक प्रदान करेगा।

बोर्ड ने प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया की पूरी समीक्षा करने और उसे मजबूत करने के लिए एक समिति गठित करने की भी घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए