लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई 10 वीं, 12 वीं की बोर्ड परीक्षा के टर्म-1 के लिए परीक्षा केंद्र शहर बदलने की अनुमति देगा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10 वीं और 12 वीं कक्षाओं के उन छात्रों को अगले महीने से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के टर्म-1 के लिए शहर के परीक्षा केंद्र में बदलाव के लिए अनुरोध करने की अनुमति होगी, जो उन शहरों में नहीं है जहां उन्होंने दाखिला लिया था। सीबीएसई ने बुधवार को यह घोषणा की।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘बोर्ड के यह संज्ञान में आया है कि कुछ छात्र अब भी उस शहर में नहीं हैं, जहां उन्होंने दाखिला लिया था। ये छात्र कहीं और रह रहे हैं। इस आलोक में उपयुक्त समय पर सीबीएसई छात्रों को सूचित करेगा कि वे परीक्षा केंद्र के शहर में बदलाव के लिए अपने संबद्ध स्कूलों से अनुरोध करें।’’

भारद्वाज ने कहा, ‘‘स्कूल अनुरोध को ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड तक पहुंचाने के सीबीएसई के निर्देशों का पालन करेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि 10वीं कक्षा के लिए टर्म-1 की परीक्षा 30 नवंबर से, जबकि 12वीं कक्षा के लिए एक दिसंबर से होने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?