लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीबीएसई ने मंत्री को ग्राम सेवक बताते हुए फोटो छापी, मंत्री ने तत्काल फोटो हटाने की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: October 21, 2021 11:28 IST

यह तस्वीर ग्राम पंचायत के कर्तव्य और महत्व वाले अध्याय में पेज नंबर 70 पर छपी है. यह पाठ कक्षा तीन की सामाजिक विज्ञान की किताब में है. महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल के दफ्तर ने बुधवार को सीबीएसई चेयरमेल मनोज आहूजा को एक ईमेल भेजकर तस्वीर को तत्काल हटवाने की मांग की.

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई ने महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल की फोटो छापी है.पाटिल के दफ्तर ने सीबीएसई चेयरमेल को ईमेल भेजकर तस्वीर को तत्काल हटवाने की मांग की.

मुंबई: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल की फोटो को उन्हें ग्राम सेवक बताते छाप दी.

द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार, पाटिल की यह तस्वीर एक कार्यक्रम की है और सीबीएसई की किताब में उसके नीचे कैप्शन में ग्राम सेवक लिखा है.

यह तस्वीर ग्राम पंचायत के कर्तव्य और महत्व वाले अध्याय में पेज नंबर 70 पर छपी है. यह पाठ कक्षा तीन की सामाजिक विज्ञान की किताब में है.

पाटिल के दफ्तर ने बुधवार को सीबीएसई चेयरमेल मनोज आहूजा को एक ईमेल भेजकर तस्वीर को तत्काल हटवाने की मांग की.

ईमेल में लिखा गया कि हैरानी की बात यह है कि प्रतिष्ठित केंद्रीय बोर्ड ने बिना किसी सत्यापन के तस्वीर छापी है. सतेज पाटिल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित राजनेता हैं. वह मंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की सेवा कर रहे हैं और विधान परिषद के सदस्य रहे हैं. इस देश के बच्चों को कुछ गलत नहीं पढ़ाया जाना चाहिए. हमें उम्मीद है कि बोर्ड द्वारा खामी को तुरंत ठीक कर दिया जाएगा.

संपर्क किए जाने पर पाटिल ने कहा कि हमारे कार्यालय ने पहले ही सीबीएसई चेयरमैन से संपर्क किया था और मुझे उम्मीद है कि वे जल्द से जल्द मामले का समाधान करेंगे.

टॅग्स :सीबीएसईमहाराष्ट्रCabinetSatej Patil
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप