लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई 10वीं के गणित के बोर्ड पेपर नहीं होंगे दोबारा, जल्द आ सकता है फैसला

By स्वाति सिंह | Updated: April 2, 2018 08:37 IST

इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन आरोपियों में दो स्कूल टीचर और एक कोचिंग सेंटर संचालक भी गिरफ्तार हुआ है।

Open in App

नई दिल्ली, 2 अप्रैल: सीबीएसई 10वीं के पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों से दोबारा मैथ्स का पेपर ना करवाने की खबर आई है। हालाकिं इस मामले में अभी तक आधिकारिक तौर से कुछ सामने नहीं आया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन आरोपियों में दो स्कूल टीचर और एक कोचिंग सेंटर संचालक है। पुलिस ने ये गिरफ्तारी सीबीएसई के 12वीं कक्षा के अर्थशास्त्र का पेपर लीक होने के मामले में की है। पुलिस के मुताबिक एक टीचर ने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर कोचिंग सेंटर के मालिक को भेज दी थी। कोचिंग सेंटर के मालिक ने लीक हुए पेपर को बाकी विद्यार्थियों के बीच बांटा। छात्रों को हाथ से लिखे हुए प्रश्न पत्र भी बांटे गये थे।

 दिल्ली पुलिस को गूगल से रविवार को ही मामले में जवाब मिला है। इसके बाद ही उस ईमेल आईडी की पहचान हुई, जिससे सीबीएसई अध्यक्ष को10 वीं कक्षा के गणित के पेपर लीक होने के बारे मेंएक मेल भेजा गया था। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि कक्षा 10 वीं के एक छात्र को गणित का पेपर वाट्सऐप पर मिला था और उसने सीबीएसई अध्यक्ष को मेल भेजने के लिए अपने पिता के ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया।उन्होंने बताया कि छात्र और उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले पुलिस के विशेष आयुक्त( अपराध) आर पी उपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने ईमेल आईडी के बारे में जो जानकारी मांगी थी, उसके बारे में जवाब उसे गूगल से मिल गया है।

गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं और 10वीं की एक-एक विषयों की परीक्षा फिर से आयोजित कराने का फैसला किया था। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र  (Economics) और 10वीं की गणित (Maths) की परीक्षाएं दोबारा आयोजित करवाने की बात कही थी। बता दें कि 12वीं के अर्थशास्त्र  (Economics) की परीक्षा 25 अप्रैल होगी।

टॅग्स :सीबीएसईबोर्ड परीक्षा 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण