लाइव न्यूज़ :

CBSE Date Sheet 2025 out: 15 फरवरी से पेपर?,सीबीएसई ने 10-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का किया ऐलान, देखें टाइम टेबल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2024 22:43 IST

CBSE Date Sheet 2025: परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार तिथि और समय डाउनलोड कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगी।10वीं की परीक्षा कम्युनिकेटिव इंग्लिश/इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर से शुरू होगी। 12वीं की परीक्षाएं उद्यमिता विषय से सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच शुरू होंगी।

CBSE Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारिणी जारी कर दी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दोनों कक्षाओं के लिए विषयवार तिथि और समय डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम पेपर 4 अप्रैल को होगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा कम्युनिकेटिव इंग्लिश/इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर से शुरू होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगी। सीबीएसई परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा करते हुए परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि सीबीएसई के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 04 अप्रैल को खत्म होंगी।

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं उद्यमिता विषय से सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच शुरू होंगी। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पात्र होने के लिए, छात्रों को 75 प्रतिशत या उससे अधिक की उपस्थिति बनाए रखना आवश्यक है। भारत और विदेश के 8,000 स्कूलों के लगभग 44 लाख छात्र इस वर्ष कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई डेट शीट 2025- कैसे करें डाउनलोड

1.  आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

2. मुख्य वेबसाइट लिंक खोलें

3. आवश्यकतानुसार कक्षा 10 या 12 टाइम टेबल पीडीएफ खोलें

4. टाइम टेबल डाउनलोड करें

5. परीक्षा तिथियां की जांच करें।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष