लाइव न्यूज़ :

CBSE CTET July 2024: रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख है आज, बिना देरी के कैंडिडेट कर सकते हैं अप्लाई

By आकाश चौरसिया | Updated: April 2, 2024 18:02 IST

CBSE CTET July 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी जुलाई 2024) के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्टट्रेशन की अंतिम तारीख आज है।

Open in App
ठळक मुद्देCBSE CTET July 2024: अंतिम तारीख आजCBSE CTET July 2024: अभी तक जिन्होंने नहीं किया रजिस्ट्रेशन, बिना देरी कर दे आवेदनCBSE CTET July 2024: अब परीक्षा 7 जुलाई यानी रविवार के दिन आयोजित होगी

CBSE CTET July 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुड़े केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी जुलाई 2024) के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्टट्रेशन की अंतिम तारीख आज है। ऐसे में आप रात 11:59 तक ही भर पाएंगे और आज इससे जुड़ी यह अंतिम तारीख है। इसके लिए जो भी अभ्यर्थी शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है। 

CTET जुलाई 2024 सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पिछले महीने यानी मार्च के पहले सप्ताह यानी 7 मार्च को शुरू हुई थी। CBSE ने इच्छुक उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए तीन सप्ताह की लंबा समय दिया। अगर आप सीटीईटी के जरिए एग्जाम पास कर लेते हैं तो आप कक्षा 1 से 8 तक सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य हो जाएंगे।

CTET जुलाई 2024 नोटिफिकेशन के तहत परीक्षा आगामी 7 जुलाई, 2024 यानी रविवार को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट में अभ्यर्थियों को सुबह  9.30 से दोपहर 12.00 बजे के बीच एग्जाम देना होगा। इसके अलावा दूसरी शिफ्ट में बच्चे दोपहर 2.00 बजे से 4:30 के बीच अपनी-अपनी परीक्षा देंगे और उनकी परीक्षा का अंतराल करीब ढाई घंटे का रहने वाला है।  

136 शहरों और 20 भाषाओं में होगा एग्जामCBSE 136 शहरों और 20 भाषाओं में परीक्षा आयोजित करेगा। CBSE ने उम्मीदवारों से परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानने के लिए सूचना बुलेटिन की जांच करने के लिए कहा है।

पेपर- I: कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक चरण) को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए डिजाइन किया गया। यह बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत या अन्य भाषाओं में से चुनी गई), भाषा II (अन्य चुनी हुई भाषा) गणित और पर्यावरण अध्ययन में ज्ञान का आकलन करता है।

पेपर- II: इसका उद्देश्य कक्षा 6 से 8 (माध्यमिक चरण) को पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों का मूल्यांकन करना है। इस पेपर में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत या अन्य भाषाओं में से चुनी गई), गणित और विज्ञान, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान सहित) सहित सूची से दो चुने हुए वैकल्पिक विषय शामिल हैं। और अर्थशास्त्र), और वैकल्पिक भाषाएं शामिल हैं।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनकेंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षाएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम